Heropanti 2 के फेलियर पर बोले Tiger Shroff, 'रिलीज से पहले बड़ा मज़ा..
Edited By Ritu Shaw

Heropanti 2 के फेलियर पर बोले Tiger Shroff, 'रिलीज से पहले बड़ा मज़ा..
Edited By Ritu Shaw

Heropanti 2 के फेलियर पर बोले Tiger Shroff, 'रिलीज से पहले बड़ा मज़ा..
मुंबई: बॉलीवुड के स्टंट एक्सपर्ट एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने शनिवार को एक आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा, जिसके माध्यम से सोशल मीडिया पर मौजूद उनके फैंस उनसे कुछ भी पूछ सकते हैं। अभिनेता ने इनके जरिए आए कई सवालों के जवाब दिए।
इन्हीं में से एक ने टाइगर से ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया, जिसपर उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और ये फैंस का दिल जीत रहा है। एक यूजर ने उनसे पूछा कि, “हीरोपंती 2 करके आपको कैसा लगा।” इसपर टाइगर (Tiger reacts L lag gaye on Heropanti 2) ने जवाब दिया, “रिलीज होने से पहले बड़ा मजा आया…रिलीज के बाद एल लग गए”।

अहमद खान द्वारा निर्देशित, ‘हीरोपंती 2’ में तारा सुतारिया को महिला प्रधान के रूप में दिखाया गया था, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन की भूमिका निभाई थी। 2014 की हिट रही हीरोपंती के बाद ये उसकी अगली कड़ी थी, दो बॉक्स ऑफिस पर विफल रही और केवल 24 करोड़ रुपये ही कमा सकी।
अब टाइगर के पास कृति सेनन के साथ ‘गणपथ’ है, जो कि क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उनके पास ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का सीक्वल भी है, जिसमें अक्षय कुमार उनके साथ नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: