Singham Again में हुई Tiger Shroff की एंट्री, हाथ में गन थामे धांसू अवतार में दिखे ACP Satya

Tiger Shroff First Look Singham Again: रोहित शेट्टी के सिंघम की सीरीज में टाइगर श्रॉफ स्पेशन कॉप की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है।

Tiger Shroff First Look Singham Again

image credit: instagram

विज्ञापन

Tiger Shroff First Look Singham Again: बॉलीवुड फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म गणपत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म कल यानि 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में भी शामिल हो गए हैं। रोहित शेट्टी के सिंघम की सीरीज में टाइगर श्रॉफ स्पेशन कॉप की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है।

 

विज्ञापन

 

कैसा है पोस्टर

विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टाइगर श्रॉफ की फोटोज शेयर की हैं और लिखा है, स्पेशल फोर्स ऑफिसर से मिलिए एसीपी सत्या से। स्क्वायड में स्वागत है…टाइगर। इस कॉप सीरीज के लिए रोहित शेट्टी ने एक साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो एसीपी सत्या के किरदार में दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में टाइगर हाथ में बंदूक लिए स्वैग से चलते दिख रहे हैं। उनके पीछे कार है और आग जल रही है।

विज्ञापन

बंदूके लिए दिखे टाइगर

इस लुक में वह चश्मा लगाए इस लुक में कार्गो पैंट और ब्लैक सैंडो पहने दिख रहे हैं जिस पर लिखा है-पुलिस। दूसरी तस्वीर में पुलिस की वर्दी पहने और दो बंदूके लिए टाइगर श्रॉफ दिख रहे हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में पुलिस की बेल्ट लिए टाइगर श्रॉफ का लुक फैंस की सांसे थमा रहा है।

विज्ञापन

दीपिका ने दिखाई थी झलक

विज्ञापन

इससे पहले दीपिका पादुकोण ने शक्ति शेट्टी के लुक की पहली झलक सोशल मीडिया पर पहले नवरात्र के दिन दिखाई थी, जिसमें उनका जबरदस्त लुक लग रहा था। गौरतलब है कि अजय देवगन स्टारर और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन में टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण पहली बार नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ