Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. हादसे में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ड्राइवर इस घटना में घायल हो गया. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. इस गोलीबारी घटना के बाद लॉरेंस गिरोह के एक गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम चर्चाओं में आ गया है. अनिल पंडित का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस घटना के बारे में बात करता नजर आ रहा है और इसकी जिम्मेदारी भी ले रहा है. अनिल पंडित के इन दावों की अब जांच चल रही है. अनिल पंडित पहले भी रैपर बादशा और सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकी दे चुका है.
कौन है अनिल पंडित?
अनिल पंडित लॉरेंस गैंग का कथित विदेशी सदस्य है. मूल रूप से अनिल हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है. एनडीटीवी के अनुसार साल 2023 में अनिल पंडित भारत छोड़कर कनाडा चला गया था और वहां जाकर लॉरेंस गैंग से जुड़ गया. अवैध हथियारों और भारत में हमले करने के लिए विदेश से भेजे गए धन से जुड़े मामलों में भी अनिल पंडित का नाम सामने आया था. वहीं सुर्खियों में अनिल पंडित का नाम वापस तब आया जब मार्च में पानीपत में हुई एक गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी अनिल पंडित ने ली थी. इस दौरान अनिल पंडित ने रैपर बादशाह को भी धमकी दी थी.
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में बॉलीवुड! सेलेब्स ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
गुरु रंधावा और बादशाह को भी दी थी धमकी
वहीं जून में गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुए हमले में भी अनिल पंडित का नाम सामने आया था. दिल्ली में हुई इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी भी अनिल पंडित ने ही ली थी. वहीं जब इस घटना की जांच की गई थी तो 4 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था और इन लोगों को अनिल पंडित से जोड़ा गया. वहीं अब एक बार फिर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी भी अनिल पंडित ने ही ली है. टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद गैंगस्टर ने ‘अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई’ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस घटना की जिम्मेदारी ली, हालांकि बाद में ये अकाउंट डिलीट कर दिया गया.
ऑडियो किया शेयर
वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है जिसमें शख्स खुद को अनिल पंडित कहकर संबोधित कर रहा है और साथ ही खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य भी बता रहा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ऑडियो में कहा गया है कि हमने पहले भी टाइगर श्रॉफ को चेतावनी दी थी. जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसका ये ही हाल किया जाएगा. हालांकि पुलिस इस ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: 2 हरियाणा और एक बिहार से… जानें कौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, 16 घंटे में मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान
अनिल पंडित से जुड़ा एक हमलावर का संपर्क
बता दें टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने 4 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 3 आरोपियों को कोटा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही 1 आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया. घटना के 16 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों को धर दबोच लिया. वहीं कोटा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्वी गौतम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों में से एक अनिल पंडित के संपर्क में था, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित सहयोगी है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
2 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
5 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
5 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
7 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines