Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में एक्टर की बाल-बाल जान बची है. गोलीबारी की घटना में एक्टर का ड्राइवर घायल हो गया और टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. वहीं इस हादसे में टाइगर श्रॉफ का हाथ भी गन पाउडर से झुलस गया. अस्पताल से एक्टर पुलिस के साथ अपने घर वापस आए. सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर पट्टी बंधी हैं. इस हादसे की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. वहीं बॉलीवुड में और भी कई सितारे हैं जो अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ चुके हैं. इनमें कुछ सितारों की तो जान ही चली गई थी.
सलमान खान-रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी हुई थी फायरिंग
सलमान खान के घर के बाहर भी साल 2025 की शुरुआत में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी. जिसके बाद सलमान खान के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात हो गई थी. गनीमत रही कि सलमान खान को इस हादसे में कोई नुकसान नहीं पहुंचा. उस हादसे के बाद सलमान खान के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद रहते हैं. वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान अपने घर से बाहर आते हैं. इसके साथ ही इस साल की शुरुआत में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी. अज्ञात हमलावरों ने फिल्ममेकर के घर के बाहर 5 राउंड फायर किए थे, गनीमत रही कि इस घटना में रोहित शेट्टी को कोई चोट नहीं लगी.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल… फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंची दिशा पाटनी; वीडियो वायरल
हमले में बाल-बाल बचे थे ये सितारे
सलमान खान और रोहित शेट्टी के साथ-साथ पहले भी कई बड़े सितारे अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ चुके हैं और उन पर गोलियों से हमला किया जा चुका है. फिल्ममेकर राजीव राय पर साल 1997 में अंडरवर्ल्ड के गुर्गों ने जानलेवा हमला किया था. ये हादसा उनकी फिल्म ‘गुप्त’ की रिलीज के बाद हुआ था. इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी. फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा पर भी रंगदारी की मांग करते हुए हमला किया गया था. साल 1999 में मनमोहन शेट्टी पर भी जानलेवा हमला किया गया था. ये मामला भी रंगदारी से जुड़ा था. साल 2025 में दिशा पाटनी भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं. अज्ञात बदमाशों ने एक्ट्रेस के बरेली वाले घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई थी.
राकेश रोशन हुए थे घायल
राकेश रोशन भी गोलीबारी की घटना का शिकार हो चुके हैं. साल 2000 की शुरुआत में राकेश रोशन के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. इस हादसे में राकेश रोशन घायल हो गए थे. उनके बाएं हाथ और सीने को छूकर गोली निकल गई थी, जिससे वो घायल हुए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर पर हुए हमले की वजह उनकी सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ की विदेशी कमाई थी. दरअसल उनकी विदेशी कमाई के मुनाफे से हमलावर रंगदारी मांग रहे थे, लेकिन फिल्ममेकर ने जब इसका विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: ‘5 राउंड फायरिंग, कार के सामने खड़े हमलावर’, इतने करीब से गोलियां चलने के बाद भी बच कैसे गए टाइगर श्रॉफ?
हादसे में इन 4 सितारों ने गंवाई जान
वहीं गोलीबारी की घटना में कुछ सितारे अपनी जान भी गंवा चुके हैं. इनमें फिल्म प्रोड्यूसर जावेद रियाज सिद्दीकी, मुकेश दुग्गल, म्यूजिक प्रोड्यूसर गुलशन कुमार और एक्टर-प्रोड्यूसर दिनेश आनंद का नाम शामिल है. जावेद सिद्दीकी पर साल 1994 में दिनदहाड़े हमला हुआ था और उनकी हत्या कर दी गई थी. उनके हादसे का कारण ये था कि वो अपनी फिल्म से एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को हटाना चाहते थे और साइनिंग अमाउंट भी लौटाना चाहते थे, जिसके बाद गैंगस्टरों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी जान चली गई. मुकेश दुग्गल पर साल 1997 में हमला हुआ था जिसके बाद उनका निधन हो गया था. टी सीरीज के मालिक और म्यूजिक प्रोड्यूसर गुलशन ग्रोवर की भी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. साल 1997 में हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया था. वहीं साल 2001 में दिनेश आनंद की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
9 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
12 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
13 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
15 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
16 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
17 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines