'5 राउंड फायरिंग, कार के सामने खड़े हमलावर', इतने करीब से गोलियां चलने के बाद भी बच कैसे गए टाइगर श्रॉफ?

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जुहू इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाईं. हमलावर ठीक कार के सामने खड़े होकर फायरिंग कर रहे थे और बेहद करीब से गोलियां चलाई चलाई गई थीं, लेकिर हमले में एक्टर बाल-बाल बच गए.

tiger shroff | mumbai police | lawrence gang

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवाल हमलावरों ने जुहू इलाके में फायरिंग की थी. (Credit-ANI)

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी किस्मत ने साथ दिया और वे बाल-बाल बच गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि फायरिंग करने वालों में 3 लोग शामिल थे. एक व्यक्ति बाइक लेकर तैयार खड़ा था, ताकि हमले के बाद तीनों तुरंत फरार हो सकें. जबकि 2 हमलावर गोलीबारी कर रहे थे. बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था. वहीं दोनों शूटरों में से एक ने सफेद रंग की शर्ट और दूसरे ने हल्के नीले रंग की शर्ट के साथ टोपी पहन रखी थी. टाइगर की कार पर फायरिंग करके दोनों हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए.

विज्ञापन

एक शूटर ने व्हाइट और दूसरे ने नीली शर्ट पहनी थी

हुआ यूं जैसे ही टाइगर श्रॉफ फुटबाल मैच खेलकर ग्राउंड से अपनी गाड़ी में बाहर निकले और थोड़ा आगे गए तो वहां इंतजार कर रहे 2 युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी. सफेद शर्ट पहना शूटर गाड़ी के सामने आकर गोलियां चलाता है, जबकि नीली शर्ट और टोपी पहने दूसरा शूटर ने बगल से फायरिंग की. नीली शर्ट वाला शूटर टाइगर के बेहद करीब था, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी बंदूक से गोली नहीं चल पाई और कार भी बुलेटप्रूफ थी, इसलिए एक्टर की जान बच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने एक्टर के ड्राइवर को संभाला और गाड़ी में बैठाया, जिसे एक्टर खुद ड्राइव करके अस्पताल लेकर गए.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ