Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है. वहीं इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. 3 आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया गया और एक आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया. घटना के दौरान मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं इस केस से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में एक पार्क के पास करीब 45 मिनट तक एक्टर का इंतजार किया. इसके बाद जैसे ही एक्टर फुटबॉल पार्क से बाहर आए तो हमलावरों ने एक्टर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.
कैसे बची एक्टर की जान?
18 अक्टूबर की शाम को ही फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ की जान बाल-बाल बची. हमलावरों ने पहले गाड़ी पर गोलियां चलाई और इसके बाद एक हमलावर पैसेंजर सीट के पास पहुंचा और वहां बैठे टाइगर श्रॉफ को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उस दौरान हमलावर की पिस्तौल जाम हो गई, जिससे वो गोली नहीं चला सका. हमलावर की पिस्तौल खराब होने की वजह से ही टाइगर श्रॉफ की जान बच सकी. इस घटना से जुड़े कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक हमलावर पैसेंजर सीट के करीब जाता दिखाई दे रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में टाइगर श्रॉफ की जान बाल-बाल बच गई.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट, 16 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
हमलावरों ने किया 45 मिनट इंतजार
जांच में सामने आया है कि हमलावरों को टाइगर श्रॉफ के रविवार प्लान का पहले से ही पता था. हमलावर जानते थे कि जुहू के नरसी पार्क में 2 घंटे फुटबॉल खेलने जाते हैं. वहीं पुलिस को ये भी शक है कि हमलावर एक्टर का पीछा करते थे. वहीं रविवार शाम को हमलावरों ने नरसी पार्क के बाहर एक्टर का 45 मिनट तक इंतजार किया और जैसे ही टाइगर श्रॉफ पार्क से बाहर आए तो हमलावरों ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे; किसी की गई जान तो कोई हुआ घायल
मौजूद लोगों में मचा हड़कंप
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मचने लगी. वहीं टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने भी बताया है कि जिस समय ये घटना हुई उस समय उनकी गाड़ी टाइगर श्रॉफ की गाड़ी के पीछे ही थी और वहां पास में कुछ बच्चे जन्मदिन भी मना रहे थे. करणवीर ने इस घटना पर अफसोस जताया है. वहीं टाइगर श्रॉफ की अजीज दोस्त दिशा पाटनी भी इस घटना के बाद उनके घर उनसे मिलने पहुंची.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines