11 साल बाद दिवाली पर Tiger 3 तोड़ेगी रिकॉर्ड, आखिर मेकर्स ने लक्ष्मी पूजा के दिन क्यों लिया ऐसा रिस्क

Tiger 3 Will Break 11 Year Record: टाइगर 3 को लेकर मेकर्स की स्ट्रैटिजी यह है कि उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट को दिवाली के एक दिन पहले या फिर बाद में नहीं खिसकाई, बल्कि उसी तारीख पर लक्ष्मी पूजन के दिन रिलीज कर रहे हैं।

Tiger 3

image credit: social media

विज्ञापन

Tiger 3 Will Break 11 Year Record: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वाईआरएफ की स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में एक खास तरह की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म को रिलीज करवाने के लिए मेकर्स ने एक खास स्ट्रैटिजी बनाई है। मेकर्स की स्ट्रैटिजी यह है कि उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट को दिवाली के एक दिन पहले या फिर बाद में नहीं खिसकाई, बल्कि उसी तारीख पर लक्ष्मी पूजन के दिन रिलीज कर रहे हैं। अब आखिर मेकर्स ऐसा क्यों कर रहे हैं, उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है।

11 साल से दिवाली पर नहीं रिलीज हुई फिल्म

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स ड्रिस्टीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने मीडिया से बात करते हुए इस फिल्म को लेकर अपनी स्टैटिजी पर बात की। रोहन का कहना था, हमें सलमान खान के स्टारडम पर पूरा भरोसा है। लक्ष्मी पूजा एक ऐसा दिन है, इस दिन लोग ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं। लगभग पिछले 11 साल से किसी भी फिल्ममेकर ने लक्ष्मी पूजा के दिन किसी भी फिल्म को रिलीज नहीं किया है। लेकिन अभी भी देश में ऐसे लोग हैं, जो इस खास मौके पर सलमान खान की फिल्म देखना पसंद करेंगे।

विज्ञापन

24 घंटे चलेंगे शो

रोहन का कहना है कि कई बार बॉक्स ऑफिस के हिसाब से सबसे कमजोर दिन पर भी फिल्मों ने शानदार कारोबार किया है। बातचीत के दौरान इस फिल्म के शो को 24 घंटे चलाए जाने पर भी बात की गई। इस दौरान उन्होंने कहा, यह पूरी तरह थियेटर मालिकों की मर्जी है कि वे एक दिन में कितने शो चलाएं। हमने फिल्म बना दी है और अगर दर्शक देखने के लिए किसी भी समय थियेटर आने को तैयार हैं तो ये पूरी तरह थियेटर मालिकों की मर्जी पर है।

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग

विज्ञापन

टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो अब तक इस फिल्म के 4,62,327 टिकट बिके हैं, जिससे 12.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह डाटा बिना ब्लॉक सीट का है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि असम में इस फिल्म की सबसे तगड़ी बुकिंग हो रही है। असम में रियल ऑक्यूपेंसी 42 प्रतिशत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ