Tiger 3 Trailer Release: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। आखिरकार फैंस के इंतजार पर विराम लगाते हुए सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर बेहद दमदार है। छह साल के बाद आखिरकार एकबार फिर से सलमान खान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर बनकर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी जोया रूप में वापस आई हैं। वहीं इमरान हाशमी दमदार विलेन बने नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler 16 October: बच्चा गिराने अस्पताल पहुंचेगी अक्षरा, मंजरी को समझाएगा अभिमन्यु
कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत दमदार डायलॉग के साथ होती है। देश के अमन और देश के दुशमनों के बीच कितना फासला है…सिर्फ एक आदमी का। ट्रेलर खत्म होता है जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं पर। इन दोनों शानदार डायलॉग्स के बीच कटरीना कैफ और इमरान हाशमी का दमदार अवतार नजर आ रहा है। सलमान खान का धांसू एक्शन देखने के बाद तो फैंस के होश उड़ने तय हैं।
इमरान का किलर लुक
टाइगर 3 का यह ट्रेलर दो मिनट 51 सेकेण्ड का है। स्पाई यूनिवर्स का यह ट्रेलर आपको कुर्सी की पेटी बांधने पर मजबूर कर देगा। सलमान और कटरीना के अलावा इमरान हाशमी के लुक ने दिल जीत लिया है। ट्रेलर में इमरान हाशमी किलर लग रहे हैं। इमरान हाशमी के लुक को देखने के बाद यूजर्स ने लिखा, ‘इमरान हाशमी का लुक किलर है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘जब इमरान हाशमी सलमान खान के सामने आता है तो वह सीन बहुत धांसू है।’
कब रिलीज होगी फिल्म
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के ट्रेलर ने वाकई में ब्लास्ट कर दिया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं। वहीं फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनत तले प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल है। बता दें कि यह फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
15 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
17 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
20 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines