Tiger 3 Trailer Release: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। आखिरकार फैंस के इंतजार पर विराम लगाते हुए सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर बेहद दमदार है। छह साल के बाद आखिरकार एकबार फिर से सलमान खान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर बनकर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी जोया रूप में वापस आई हैं। वहीं इमरान हाशमी दमदार विलेन बने नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर की शुरुआत दमदार डायलॉग के साथ होती है। देश के अमन और देश के दुशमनों के बीच कितना फासला है…सिर्फ एक आदमी का। ट्रेलर खत्म होता है जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं पर। इन दोनों शानदार डायलॉग्स के बीच कटरीना कैफ और इमरान हाशमी का दमदार अवतार नजर आ रहा है। सलमान खान का धांसू एक्शन देखने के बाद तो फैंस के होश उड़ने तय हैं।
टाइगर 3 का यह ट्रेलर दो मिनट 51 सेकेण्ड का है। स्पाई यूनिवर्स का यह ट्रेलर आपको कुर्सी की पेटी बांधने पर मजबूर कर देगा। सलमान और कटरीना के अलावा इमरान हाशमी के लुक ने दिल जीत लिया है। ट्रेलर में इमरान हाशमी किलर लग रहे हैं। इमरान हाशमी के लुक को देखने के बाद यूजर्स ने लिखा, ‘इमरान हाशमी का लुक किलर है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘जब इमरान हाशमी सलमान खान के सामने आता है तो वह सीन बहुत धांसू है।’
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के ट्रेलर ने वाकई में ब्लास्ट कर दिया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं। वहीं फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनत तले प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल है। बता दें कि यह फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।