Tiger 3 Review: टाइगर 3 के वैसे तो रिव्यू सुने होंगे…भई के फैन्स कह रहे हैं कि आग लगा देंगे..तो थियेटर में बम ही फोड़ने लगे। बम भी इसलिए क्योंकि कहानी में पटाखे और धमाके वाली बात, राइटर-डायरेक्टर साहब ने पूरी मिस कर दी, तो फैन्स ने सोचा इस कमी को वह थिएटर में पटाखों की आग लगाकर ही पूरी कर दें। उधर सोशल मीडिया पर भाई के चाहने वाले आग लगा ही रहे हैं। पिक्चर ने बड़ी ओपनिंग दे दी है, लेकिन अगर, मगर, किंतु-परंतु, लेकिन, शायद वाले इतने सवाल सामने रख दिए हैं कि टाइगर का धमाका देखने गए फैन्स को पठान के कैमियो और कटरीना के एक्शन से संतोष करना पड़ रहा है।
कमजोर कहानी
2 घंटे 36 मिनट वाली टाइगर 3 YRF SPY UNIVERSE की सबसे कमजोर फिल्म है, और इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है फिल्म की कहानी है, लेकिन उससे पहले यह न कहने लगिएगा कि हम स्पॉइलर दे रहे हैं, क्योंकि राइटर और डायरेक्टर ने जब कहानी को बताने लायक न छोड़ा हो, और सब कुछ एक्शन प्लस कैमियो कॉम्बिनेशन पर डाल दिया हो तो स्पॉइलर बताकर ही, हम कौन सा गुनाह कर देंगे। पिक्चर शुरु होते ही मिशन टाइमपास शुरू हो जाता है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि रॉ की नई चीफ ने मिशन का नाम ही यही रखा है, जैसे मेकर्स ने फिल्म शुरू होने के पहले फैन्स को बता देना मुनासिब समझा कि ज्यादा सीरियसली मत लो, ये टाइमपास है। हां तो इस मिशन टाइमपास में एक रॉ एजेंट को बचाते हुए, टाइगर को पता चलता है कि जोया डबल एजेंट है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर Salman Khan ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, इस फिल्म को पछाड़ Tiger 3 बनी सबसे बड़ी ओपनर
इमरान हाशमी का आतिश अवतार
टाइगर के फर्स्ट पार्ट में, जब जोया सच में पाकिस्तानी एजेंट थी, तब टाइगर ने उस पर उतना शक नहीं किया, जो अब, जोया के साथ प्यार की आइकॉनिक कहानी लिखने, शादी और बच्चा हो जाने के बाद मिनट भर में कर लिया। बताइए, कैसे हजम होगा ये? कोई नहीं हाजमा खराब करने के लिए आगे पता चलता है कि पाकिस्तान की नई वजीर-ए-आजम यानि लेडी प्राइम मिनिस्टर, जो पाक का डिफेंस बजट आधा करके, उसे मुल्क के लोगों की बेहतरी में लगाना चाहती हैं। उनसे पाकिस्तान की ऑर्मी और सीक्रेट सर्विस दोनों बिफरे हुए हैं। वो तख्ता पलट की साजिश रचते हैं और इस साजिश को बुनता है जोया की पिछली जिंदगी से जुड़ा और पाकिस्तान का सजा याफ्ता एक्स आईएसआई डिप्टी डायरेक्टर आतिश रहमान। अब आतिश के हाथ की कठपुतली बनी जोया और फिर टाइगर। वह परिवार और देश बचाने के लिए पहले न्यूक्लियर कोड्स चुराते हैं और फिर पाकिस्तान की पीएम को उसकी आर्मी से बचाने के लिए भिड़ जाते हैं।
कटरीना का दमदार एक्शन
यानि हिंदुस्तानी सरकार, हिंदुस्तानी एजेंट्स, पाकिस्तान और उसके पीएम को बचाने के लिए पाक ऑर्मी और आईएसआई से टकरा रहे हैं। ये कॉन्सेप्ट आपका हाजमा पूरी तरह से खराब करता है। हालांकि डायरेक्टर मनीष शर्मा ने इस सारी स्टोरी को पचाने में मदद करने के लिए क्लाइमेक्स में पाकिस्तानी पीएम और वहां के बच्चों से जन गण मन गवा दिया है। हो सकता है कि यह कुछ लोगों के रोंगटे खड़े कर दे, मगर दिमाग वालों के बाल खड़े होने की ज्यादा गुंजाइश है। खैर कटरीना का एक्शन अवतार बढ़िया है। एक्शन तो भाईजान सलमान ने भी पूरा किया है, मतलब ओपनिंग में बाइक के साथ पहाड़ी पर चेज सेक्वेस और फिर इंस्ताबुल मे सैकड़ों फीट ऊंचाई पर क्रेन से जंप लगाना और क्लाइमैक्स में घोड़े पर एक्शन वाला सेक्वेंस शानदार है। हालांकि इन सबमें वीएफएक्स ज्यादा है।
शाहरुख ने निभाया वादा
पठान के मिशन में हेल्प के बदले टाइगर ने पठान से जो वायदा लिया था, वो तो इस फिल्म में निभाना ही था, तो शाहरुख खान की एंट्री करवाई गई। वैसे भी शाहरुख-सलमान को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना, बस पैसा वसूल मोमेंट है, तो वो हुआ। और हां, टाइगर में वॉर वाले कबीर का कोई कैमियो नहीं है। क्लाइमेक्स के बाद वॉर-2 का 2 मिनट का टीजर चिपका दिया है, जिसका टाइगर थ्री से कोई लेना देना नहीं है। वो टीजर कमाल है, जो फैन्स को फिलहाल थियेटर में ही देखने को मिलने वाला है, उसे ऑनलाइन रिलीज नहीं किया गया है। खैर टाइगर ने दीवाली पर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। सलमान की सबसे बड़ी ओपनिंग लग गई है, तो फिर करना है क्या काम…लीजिए प्रभू का नाम… जो क्लाइमेक्स में आता है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines