Bigg Boss 17 Promo: इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) के नए गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ (Leke Prabhu Ka Naam) की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में हर दिन किसी न किसी के बीच जबरदस्त बहस और नोक-झोंक देखने को मिल रही है। शो दिन पर दिन जितना इंटरेस्टिंग होता जा रहा है उतना ही कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते पेचीदा होते जा रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस के घर में टीवी इंडस्ट्री की फेमस और लेवबल जोड़ियों में गिनी जाने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की जोड़ी के साथ भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।
दोनों के बीच घर में अक्सर तकरार देखने को मिल रही है। दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग बिगड़ी नजर आ रही है। हाल में शो का प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें बाहर बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो रही है। दोनों के बीच की अनबन देखने के बाद फैंस के बीच भी इनसिक्योरिटी बढ़ती जा रही है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पा रहा है कि दोनों के बीच सच में किसी बात को लेकर झगड़ा है या ये शो के लिए एक गेम प्लान।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे हर दिन सेट पर…’, Jawan में Shah Rukh Khan की मां के किरदार पर Riddhi Dogra ने किया खुलासा
Ankita और Vicky के बीच आ रही दरार!
हाल में कलर्स के चैनल पर शो का एक छोटा सा प्रोमो (Bigg Boss 17 Promo) जारी किया गया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘अंकिता और विक्की के रिलेशनशिप में आयी ट्रबल। बिग बॉस के घर में कैसे करेंगे वे इन्हे जगल?’ वहीं, इस जारी प्रोमो वीडियो पर काफी संख्या में व्यूज के साथ-साथ कमेंट्स भी आ रहे हैं, जिसमें ज्यादातर दोनों के फैंस उनके रिश्तों को लेकर चिंता जता रहे हैं तो, कुछ यूजर्स का कहना है कि ये दोनों का एक गेम प्लान है ज्यादा व्यूज और वोट्स के लिए। हालांकि, कुछ दिनों पहले भी अंकिता विक्की से इसी बात को लेकर नाराज हो गई थीं कि वो घर के अंदर उन पर ध्यान न देकर गेम पर फोकस बना रहे हैं।
Munawar और Neil के बीच बढ़ रही अंडरस्टैंडिंग
बिग बॉस 17 के एक और प्रोमो (Bigg Boss 17 Promo) में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और नील भट्ट (Neil Bhatt) के बीच भी बात होती नजर आ रहे हैं, जिसमें मुनव्वर उनको अपनी किसी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते नजर आ रहे हैं और साथ में इमोशनल हो रहे हैं, जिसके बाद नील उनको संभालते नजर आते हैं। वहीं, फैंस को अब एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines