Tiger 3 Big Update: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्ममेकर्स ने एक बड़ी घोषणा की है। YRF फाउंडेशन डे के मौके पर ‘टाइगर का मैसेज’ रिवील किया जाएगा। बता दें कि 27 सितंबर को वाईआरएफ यश चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ‘वाईआरएफ फाउंडेशन डे’ सेलिब्रेट कर रहा हैं। इस मौके पर आदित्य चोपड़ा ‘टाइगर का मैसेज’ रिवील करेंगे।
यह भी पढ़ें: 26/11 का दर्दनाक मंजर दिखाने के बाद Mumbai Diaries Season 2 का एलान, जल्द रिलीज होगा सीरीज का दूसरा पार्ट
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘टाइगर 3’ को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। साल 2012 में रिलीज हुई ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ का जबर्दस्त कलेक्शन किया था। वहीं 2018 में रिलीज हुई दूसरी इंस्टॉलमेंट ‘टाइगर जिंदा है’ ने पहला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 434.82 करोड़ का भारी कलेक्शन किया। अब ऐसे में लोग इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे है। फिल्म में सलमान खान एजेंट के रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली पर रिलीज होगी।
टाइगर 3 से दिखाएंगे दम
सलमान खान को हाल में ‘किसी का भाई किसी काी जान’ को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन क्रिटिक्स के मुताबिक फिल्म का जादू नहीं चल पाया। कमजोर स्क्रिप्ट और फीके डायलॉग्स के चलते इसकी खुमारी दर्शकों के सिर पर चढ़ नहीं पाई। ऐसे में दर्शकों को और खुद भाईजान को अपनी ‘टाइगर 3’ से काफी उम्मीदें हैं। वह इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना चाहते है। वहीं शादी के बाद कटरीना कैफ की यह पहली फिल्म है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines