अमेरिका में Tiger 3 की बंपर Advance Booking, पहले दिन थिएटर्स में गर्दा उड़ाएगी Salman की फिल्म

Tiger 3 Advance Booking: टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग भारत में तो 5 नवंबर से शुरू होगी, लेकिन यूएसए में फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए अभी तक कितनी एडवांस बुकिंग कर ली है, जानते हैं।

Tiger 3 Advance Booking

image credit: social media

विज्ञापन

Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। इस फिल्म को अगली 1000 करोड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में एकबार फिर कटरीना और सलमान की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली है और अब एकबार फिर दोनों की मजेदार जोड़ी देखने को मिलने वाली है। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल होने वाला है। टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग (Tiger 3 Advance Booking) भारत में तो 5 नवंबर से शुरू होगी, लेकिन यूएसए में फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए अभी तक कितनी एडवांस बुकिंग कर ली है, जानते हैं।

 

विज्ञापन

 

अमेरिका में इतनी स्क्रीन पर होगी रिलीज (Tiger 3 Advance Booking)

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म भले ही दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हो, लेकिन इसका बज अभी से बना हुआ है। साउथ के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर ने टाइगर 3 के पहले दिन के लिए अभी तक 2738 टिकट की बिक्री (Tiger 3 Advance Booking) हो चुकी है। इस हिसाब से पहले दिन का कलेक्शन 42,033 डॉलर रह सकता है। हालांकि, फिल्म ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है तो ये आंकड़ा बढ़ेगा। बताते चलें कि यूएसए में फिल्म ‘टाइगर 3’ 388 सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके 1200 से ज्यादा शोज चलेंगे।

विज्ञापन

इस फिल्म ने भी विदेशों में कमाए करोड़ों

वहीं इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा इंट्रेसटेड हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान के फैंस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। हालांकि सिर्फ सलमान खान की टाइगर 3 ही नहीं बल्कि इससे पहले शाहरुख खान की पठान और जवान की भी विदेशों में एडवांस बुकिंग में जमकर कमाई हुई है।

विज्ञापन

विलेन बनेंगे इमरान

मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ और इमरान हशमी भी नजर आएंगे। फिल्म ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है।

विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ