Sunny Deol के सहारे पार लगी थी Salman के डूबते करियर की नैया, Koffee With Karan में हुआ खुलासा

Koffee With Karan 8 New Video: दूसरे सीजन का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें काउच पर देओल ब्रदर्स नजर आ रहे हैं। इस दौरन सनी देओल और बॉबी देओल ने करण के साथ मजेदार बातचीत की है।

Koffee With Karan 8 New Video

Image Credit: Twitter

Koffee With Karan 8 New Video: करण जौहर का शो कॉफी विद करण बीते हफ्ते से शुरू हो गया है। इस शो के पहले हफ्ते के मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। दोनों ने काउच पर खूब मस्ती की और करण (Koffee With Karan 8 New Video) के दिलचस्प से सवालों के मजेदार से जवाब दिए। जिसके वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उनपर जमकर मीम्स भी बन रहे हैं। अब बारी है दूसरे एपिसोड की। करण ने दूसरे एपिसोड के गेस्ट के लिए इंस्टाग्राम पर हिंट भी दिया था। अब दूसरे सीजन का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें काउच पर देओल ब्रदर्स नजर आ रहे हैं। इस दौरन सनी देओल और बॉबी देओल ने करण के साथ मजेदार बातचीत की है।

किया गजब का चिट-चैट (Koffee With Karan 8 New Video)

करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan 8 New Video) में सनी और बॉबी धर्मेंद्र के किसिंग सीन से लेकर गदर 2 को मिली सफलता पर बात करते नजर आए। सामने आए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि देओल ब्रदर्स ने शो में शानदार एंट्री मारी और गजब का चिट-चैट किया है। सनी देओल जहां अपने सादे अंदाज में नजर आए वहीं बॉबी देओल विलेन अवतार में नजर आए। दोनों ने अपनी सक्सेज, परिवार और निजी जिंदगी को लेकर कई बातें कीं।

धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर हुई बात

प्रोमो वीडियो में सबसे पहले तो करण जौहर सनी देओल को गदर 2 के लिए बधाई देते हुए नजर आए। करण ने कहा कि गदर 2 हिंदुस्तान की असली ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इसके बाद बॉबी देओल करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी को लेकर बधाई देते हुए नजर आए, साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर भी बात की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने अपनी असफलता पर भी बात की है।

जब बॉबी ने मांगा सलमान का साथ

बॉबी को कहते हुए सुना जा सकता है, सलमान खान ने एकबार मुझसे कहा था कि जब मेरा करियर डूब रहा था तो तब तुम्हारे भाई के ऊपर चढ़कर मैंने अपना करियर बनाया था। तब मैंने कहा था कि अब मुझे भी आपकी पीठ पर चढ़ने दो। इसके अलावा दोनों अन्य कई मुद्दों पर बात करते दिखेंगे।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ