हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tiger 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर-3' का क्रेज, 1600 रुपये तक में बिक रहे टिकट

Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ की स्पाई थ्रिलर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Tiger 3 Advance Booking

Tiger 3 Advance Booking: इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस में भी सलमान की इस फिल्म के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, फैंस इस स्पाई थ्रिलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

आज यानी सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ की स्पाई थ्रिलर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav मामले में थाना प्रभारी ने बरती लापरवाही, एडिशनल कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर

‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू

बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ के मेकर्स ने शनिवार को इस थ्रिलर फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी।बुकमायशो के अनुसार, मुंबई में देखा जाने वाला सबसे पहला शो रविवार, 12 नवंबर को सुबह 6:05 बजे पीवीआर आईसीओएन: फीनिक्स पैलेडियम, लोअर परेल मुंबई में देखा जाने वाला आईमैक्स शो है।

120 रुपये से लेकर 1,600 रुपये तक फिल्म की टिकट

बताते चलें कि शाहरुख खान की ‘पठान’ का भी पहला शो सुबह 6 बजे उसी सिनेमा हॉल में हुआ था, जब यह 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ही दिन कुछ घंटों में ही इस फिल्म की कमाई एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक पीवीआर के 20,000, सिनेपोलिस के 3,800 कुल मिलाकर 23,800 टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक 33,090 टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं और अभी भी बुकिंग जारी है। ‘टाइगर 3’ के टिकट की लंबी रेंज है, 12 नवंबर को मुंबई में सुबह के शो (10:30 बजे) में 120 रुपये से लेकर उसी तारीख को लोअर परेल मुंबई में शाम और रात के शो में 1600 रुपये तक।

फिल्म देखने के लिए फैंस बेकरार

‘टाइगर 3’ फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट है जो ‘एक था टाइगर’ से शुरू हुई और ‘टाइगर जिंदा है’ तक जारी रही। इसमें सलमान और कैटरीना टाइगर और जोया की अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे। फिल्म में इमरान हाशमी और रेवती भी हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह आदित्य चोपड़ा की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। वहीं, अब फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें