Salman Khan on How Many Girl He Have Dated: इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के फैंस उनकी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म इसी महीने दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि वो कितने लड़कियों को डेट कर चुके हैं। खास बात ये है कि वीडियो में एक्टर ने ये खुलासा अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) के सामने किया है।
तीनों स्टार्स का ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो सलमान खान के फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) की है। जहां कपल अजय देवगन और काजोल साथ में पहुंचे। इसी बीच सलमान ने दोनों कपल के सामने इस बात का खुलासा किया और बताया कि वो कितनी लड़कियों को डेट कर चुकी हैं।
कितनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं Salman Khan?
वायरल वीडियो में अजय देवगन और काजोल, सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस’ के सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तीनों के बीच लाइ डिटेक्टर टेस्ट होता है, जहां काजोल सलमान से कई सारे सवाल करती हैं, जिसमें एक सवाल ये होता है, ‘कितनी महिलाओं को डेट किया है?’ जिसके बाद सलमान कहते हैं ‘चार-पांच लड़कियां थी’। इसके बाद काजोल कहती हैं, ‘क्या आपकी पांच से कम गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं?’ इस पर सलमान के बोलने से पहले अजय ने मजाक में कहा, ‘एक बार में पांच गर्लफ्रेंड’। इस बात पर काजोल के साथ-साथ सलमान और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Mirzapur’ और ‘Panchayat’ जैसी पावरफुल सीरीज को इस Web Series ने दी मात, IMDb पर हासिल की इतनी रेटिंग
Tiger 3 के रिलीज का फैंस कर रहे इंतजार
वहीं, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें एक बार फिर सलमान के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी नजर आने वाली हैं। साथ ही फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी अहम किरदार में नजर आने वाले है। ये फिल्म दीवाली पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
11 mins agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
2 hrs agoइमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
10 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
14 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
21 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
21 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
22 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
1 day ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
1 day ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines