Thugs Of Hindostan is Biggest Flop: 300 करोड़ में बनी फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 327 करोड़ रुपये का बिजनेस किया लेकिन बावजूद इसके फिल्म को सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म होने का टैग मिला। अमिताभ बच्चन समेत 3-3 सुपरस्टार्स भी इस फिल्म की नैया पार नहीं लगा पाए। आलम ये रहा कि फिल्म ने हीरो आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म होने का टैग भी जीत लिया। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर भारत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म माना गया।
300 करोड़ में बनी थी फिल्म
‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ आमिर खान का महत्वकांशी प्रोजेक्ट था जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी मौजूद थे। इस फिल्म का निर्माण 300 करोड़ रुपये के बजट में हुआ था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बहुत कम कमाई कर पाई।
इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले साल 2018 में रिलीज किया गया था। शुरुआत में इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाई गई थीं, लेकिन इसका प्रदर्शन पूरी तरह से निराशाजनक रहा। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, सना फातिमा शेख और कई कलाकार शामिल थे। रिलीज से पहले इस फिल्म के बारे में काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो दर्शकों की प्रतिक्रियाएं नेगेटिव रहीं।
कैसी थी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी अवध के एक छोटे ठग फिरंगी मल्लाह यानी कि आमिर खान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी द्वारा ठगों के गिरोह में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है। ये आमिर और कैटरीना की साथ में दूसरी फिल्म थी, इससे पहले वो ‘धूम 3’ में साथ नजर आए थे। इसलिए फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।
फिल्म ने पहले दिन बनाया था रिकॉर्ड
दिवाली 2018 पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, लेकिन दूसरे दिन से इसमें गिरावट आने लगी। दूसरे दिन इसने 29.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 23.50 करोड़ और चौथे दिन 18 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म ने पहले दिन में सबसे ज्यादा और दो दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का भी रिकॉर्ड बनाया, लेकिन उसके बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में कुल 194 करोड़ रुपये कमाए। विदेशों में इसकी कमाई 133.51 करोड़ रुपये रही। कुल मिलाकर ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की ओवरऑल कमाई 327 करोड़ रुपये रही। फिल्म को फ्लॉप माना गया क्योंकि फिल्म को बनाने में ही 300 करोड़ रुपये लग गए थे इसलिए मेकर्स को कोई फायदा नहीं हुआ और ना ही फिल्म के रिव्यूज अच्छे आए थे।
फिल्म के लिए पहले ऋतिक को किया था कास्ट
इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन को कास्ट किया गया था, लेकिन स्क्रिप्ट ना पसंद आने के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद आमिर खान को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। आमिर ने कई बदलावों के सुझाव दिए, लेकिन निर्माता उनकी बातों को नजरअंदाज करते रहे। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, आलिया भट्ट, और दीपिका पादुकोण जैसे प्रमुख सितारों को भी इस फिल्म में भूमिका ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने भी इसे अस्वीकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: दो लड़कों की अमर प्रेम कहानी लेकर आए Sunny Singh, ट्रेलर रिलीज करके मेकर्स ने दिया मैसेज
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines