Cannes Film Festival 2024: गुलाबी परी के बाद 'लाल मिर्च' बन रेड कार्पेट पर उतरीं Urvashi Rautela

Cannes Film Festival 2024, Urvashi Rautela: 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला छाई हुई हैं। अब एक्ट्रेस का दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बार एक्ट्रेस तीखी लाल मिर्च बनकर आई हैं।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

Cannes Film Festival 2024, Urvashi Rautela: फ्रांस के कान्स शहर में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर के तमाम सितारे अपना जलवा दिखा रहे हैं। कान्स के रेट कार्पेट पर पहले दिन उर्वशी रौतेला ने गुलाबी परी बनकर लोगों के दिलों पर छुरियां चलाई। अब उर्वशी का दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी उर्वशी की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

‘तीखी लाल मिर्च’ बनकर छा गईं उर्वशी रौतेला

ये तो सभी जानते हैं कि उर्वशी रौतेला इन दिनों कान्स 2024 में अपना जलवा दिखा रही हैं। वहीं, अब इस इवेंट से एक्ट्रेस का दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया है। जी हां, कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन उर्वशी रौतेला ‘तीखी लाल मिर्च’ बनकर आई, जो लोगों के दिलों पर छा गई। कान्स में दूसरे दिन एक्ट्रेस ने रेड कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस में उर्वशी का फेस अलग ही ग्लो कर रहा है और उनका मेकअप और हेयर स्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने एक्ट्रेस के इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि नेचुरल ब्यूटी। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्वशी के फोटोज देखकर कर रहे हैं। बता दें कि उर्वशी ने अपने पहले दिन की कान्स लुक की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

विज्ञापन

 

आलिया भट्ट के मेट गाला लुक से 7 गुना मंहगा

हालांकि खबर लिखे जाने तक एक्ट्रेस ने दूसरे दिन के लुक की तस्वीरें साझा नहीं की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की फोटोज वायरल हो रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने सिर्फ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज एक ही पोस्ट में शेयर की हैं। वहीं, अगर उर्वशी के पहले दिन के लुक की बात करें को सामने आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उर्वशी का कान्स 2024 का पहले दिन का लुक आलिया भट्ट के मेट गाला लुक से 7 गुना मंहगा है।

विज्ञापन
Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

कान्स 2024 में उर्वशी का जलवा

जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उर्वशी रौतेला का कान्स 2024 का गाउन आलिया भट्ट के मेट गाला आउटफिट से 7 गुना ज्यादा महंगा है। इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा गया कि इसको बनाने में 2113 घंटे का टाइम लगा है। उर्वशी का कान्स 2024 का गाउन बहुत ही ज्यादा खास है। लोगों को एक्ट्रेस का पहले दिन का लुक खूब पसंद आया था। वहीं, अब उर्वशी का दूसरे दिन का लुक भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।

विज्ञापन
Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ