मुंबई: अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) भारत के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं। रोमांटिक गानों में अपनी मीठी आवाज देकर उन्होंने फैंस के दिलों को छूने का काम किया है। यही कारण है कि उनके पास काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बीच अंकित के एक जबरा फैन का वीडियो वायरल (Ankit Tiwari Fan Video) हो रहा है।
अभी पढ़ें – साजिद खान को Bigg Boss में रखना चाहिए या नहीं… Internet सनसनी उर्फी जावेद ने कर दी ये डिमांड
पैपराजी पेज वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर के फैन की हरकत देख हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अचानक अंकित की बिल्डिंग के नीचे आ खड़ा होता है और खुद को उनका फैन बताता है।
क्लिप में सिंगर अंकित भी दूर खड़े नजर आ रहे हैं, जब इस शख्स को गार्ड्स रोकने की कोशिश करते हैं, तो वो हंगामा मचाने लगता है और अंकित के पास जाने की जिद्द करने लगता है। इस दौरान वो खुद को लगातार अंकित का सबसे बड़ा फैन बताता नजर आता है। गार्ड्स और उस अनजान व्यक्ति के बीच काफी देर बहस चलने के बाद वो चिल्लाने लगता है। इतना ही नहीं वो शख्स अपनी कलाई काटने की भी धमकी देने लगता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे मामले पर अंकित ने कहा कि, “चौंकाने वाला था वो, एक गायक के रूप में, जब हम परफॉर्म करते हैं तो हमें बहुत सारे लोग मिलते हैं। हालांकि, यह एक अलग अनुभव था। उन्होंने कुछ चौंकाने वाली बातें कही। मेरे नहीं मिलने पर वह खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा था। अब उस समय मेरे पास दो ही विकल्प थे या तो मैं पुलिस को बुला सकता था या मैं खुद नीचे जा सकता था, ताकि बात आगे ना बढ़े।”
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजेंस की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
14 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
15 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines