2 घंटे 23 मिनट की फिल्म, 10 मिनट का क्लाइमेक्स, JioHotstar की ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म हिला देगी दिमाग!

अगर आप देखना चाहते हैं एक ऐसी फिल्म जिसमें सस्प्रेंस, थ्रिल और ड्रामा का भरपूर मिश्रण हो जिस फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होगा।

Sookshmadarshini Movie

Sookshmadarshini Movie

विज्ञापन

अगर आप मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो साल 2024 में आई मलयालम फिल्म ‘सूक्ष्मदर्शिनी’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। जबरदस्त कहानी, शानदार अभिनय और दिल दहला देने वाले क्लाइमेक्स के कारण ये फिल्म दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखती है। यही वजह है कि ये आईएमडीबी की टॉप रेटेड मूवीज में शामिल है और सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब OTT पर धूम मचा रही है।

रहस्य से भरी एक अनोखी कहानी

‘सूक्ष्मदर्शिनी’ की कहानी मैनुएल नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पड़ोसियों को बताता है कि उसकी मां को भूलने की बीमारी है। शुरुआत में सब सामान्य लगता है, लेकिन पड़ोस में रहने वाली प्रिया को उसकी बातों पर शक होता है।

Advertisment

कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब मैनुएल की मां अचानक लापता हो जाती हैं। ये घटना प्रिया को और भी ज्यादा सोचने पर मजबूर कर देती है। वो अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर इस रहस्य को सुलझाने के मिशन पर निकलती है। धीरे-धीरे कहानी में ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को हर मिनट हैरान कर देने वाले सस्पेंस से भर देते हैं।

शॉकिंग क्लाइमेक्स जो हिला देगा दिमाग

फिल्म की सबसे खास बात इसके आखिर में 10 मिनट का क्लाइमेक्स है, जो किसी के भी होश उड़ा सकता है। दो घंटे 23 मिनट की इस फिल्म में हर सीन रहस्य और रोमांच से भरा हुआ है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे दर्शकों के मन में सवाल और जिज्ञासा बढ़ती जाती है। फिल्म के आखिरी मोड़ पर जो खुलासा होता है, वो किसी को भी चौंका सकता है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

फिल्म को 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। ‘सूक्ष्मदर्शिनी’ ने दुनियाभर में करीब 55 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जो एक मिस्ट्री थ्रिलर के लिए बेहतरीन आंकड़ा है।

OTT पर भी मचा रही है धमाल

थियेटर में रिलीज के दो महीने बाद यानी 11 जनवरी 2025 को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ गई। इसे आप मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ