The Vvaan Vs The Paradise Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ और साउथ सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. दोनों फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ में 7वें दिन उछाल देखने को मिला. वहीं ‘द पैराडाइज’ में गिरावट देखने को मिली. सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को दोनों फिल्मों की कहानी काफी पसंद आ रही है. ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘द वन’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ की कमाई में 7वें दिन करोड़ों की कमाई की. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 6,966 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 63.57 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 69.07 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर ‘द पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. 8वें दिन फिल्म ने 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 8वें दिन फिल्म के शोज 5,067 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 108.20 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 127.75 करोड़ किया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 158.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Drishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों सितारों की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसके साथ ही फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ-साथ श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी लीड रोल में हैं. ‘द पैराडाइज’ में नानी के साथ-साथ कायादु लोहार, मोहन बाबू, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, प्रियदर्शी पुलिकोण्डा और तनिकेला भरणी भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines