The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ की हर तरफ चर्चा हो रही है। 12 जून को शो प्राइम वीडियो पर शुरू होने वाला है। ऐसे में शो में नजर आने वाले सेलेब्स सफाई देते हुए, लोगों को यकीन दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो ट्रेटर नहीं हैं। हाल ही में रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो बता रही थीं कि उनमें ट्रेटर की भले ही सारी खूबियां मौजूद हैं, लेकिन वो रियल लाइफ की तरह शो में भी ट्रेटर नहीं हैं।
अपूर्वा मखीजा के बाद उर्फी जावेद ने दी सफाई
अपूर्वा मखीजा के बाद अब उर्फी जावेद का वीडियो सामने आया है। उर्फी भी फैंस को यकीन दिलाने में लगी हैं कि वो ट्रेटर नहीं हैं। हालांकि, वीडियो के आखिर में उनकी पोल खुल गई है। वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है कि शो शुरू होने से पहले ही ये साबित हो गया है कि उर्फी जावेद ही 3 ट्रेटर्स में से एक हैं। अब ये कैसे पता चला? ये जानने के लिए तो आपको उर्फी का नया वीडियो देखना पड़ेगा। इस नए वीडियो में उर्फी जावेद फैंस से सवाल कर रही हैं कि वो ट्रेटर कैसे हो सकती हैं?
वीडियो में खुला उर्फी जावेद का राज
उर्फी का कहना है कि वो सीधी-साधी हैं और कपड़े भी सीधे-साधे पहनती हैं। इसके बाद उर्फी अपना आज का आउटफिट दिखाती हैं, जो बैक स्टैब- प्रूफ मटेरियल से बना है और लाइट वेट है, क्योंकि शो में सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग होने का भार तो उन्हीं के कंधों पर आने वाला है। इस वीडियो में उर्फी धमकी देती हैं कि जिसने भी पीछे से वार किया वो तो गया। अब उर्फी फैंस से सवाल करती हैं कि इतनी तैयारी कोई ट्रेटर क्यों करेगा? तभी कोई साइड से उनके ट्रेटर वाले कपड़े और मास्क लेकर आ जाता है और उर्फी उस आदमी को भगा देती हैं। आपको बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, ‘मैंने इस पर अपने बालों की शर्त लगाई है, आप लोग फिर भी मुझ पर विश्वास नहीं कर रहे?’
यह भी पढ़ें: कुत्ते ने कैसे बदली खडूस आदमी की जिंदगी? रिलीज को 3 साल पूरे, रुला देगी 777 Charlie की कहानी
ट्रेटर निकलीं तो सिर मुंडवा लेंगी उर्फी?
आपको बता दें, इससे पहले जब ‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर आया था, तो उसमें उर्फी ने साफ-साफ कहा था कि अगर वो ट्रेटर निकलीं, तो वो अपना सिर गंजा करवा लेंगी। अब उन्होंने एक तरफ इतना बड़ा दावा किया है और दूसरी तरफ उनके लेटेस्ट वीडियो में ट्रेटर के कपड़े दिखाई दे रहे हैं। अब मामला क्या है? ये तो तभी पता चलेगा जब शो शुरू होगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines