The Traitors Trailer Out: करण जौहर के नए शो ‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में फैंसी मिस्टीरियस पैलेस दिखाया गया है। शो में कुछ सीधे-साधे लोग मिलेंगे और फिर एक खेल शुरू होगा। इस शो में 20 कंटेस्टेंट्स होने वाले हैं। यानी अब 20 शातिर प्लेयर्स होंगे, जिनमें से शो की शुरुआत में ही 3 ट्रेटर्स चुने जाएंगे। अब ये 3 ट्रेटर्स सीक्रेटली बाकि बेकसूर ट्रेटर्स का मर्डर करते जाएंगे। ट्रेलर में बताया गया है कि बेकसूर कंटेस्टेंट्स के पास भी मौका होगा और वो ट्रेटर्स को ढूंढकर उनका खेल खत्म कर सकते हैं।
करण जौहर के शो में आएंगे 20 सेलेब्स
2 मिनट 47 सेकंड के इस ट्रेलर में कई दिलचस्प बातें दिखाई गई हैं। साथ ही सभी सेलेब्स के फेस रिवील कर दिए गए हैं। सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि कौन 20 सेलेब्स करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आएंगे? इस लिस्ट में करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, उर्फी जावेद, रैपर रफ्तार, जन्नत जुबैर, जैस्मीन भसीन, अंशुला कपूर, महीप कपूर, द रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा, मुकेश छाबड़ा, हर्ष गुजराल, सूफी मोतीवाला, आशीष विद्यार्थी और सुधांशु पांडे समेत कई बड़े सेलेब्स शामिल हैं।
‘द ट्रेटर्स’ के ट्रेलर में क्या है खास?
अब इस ट्रेलर की हाईलाइट भी देख लेते हैं। इस ट्रेलर में कई ऐसी चीजें हैं, जो आपको ये शो देखने पर मजबूर कर देंगी। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि एक साथ दर्शकों को 20 सेलेब्स देखने को मिलेंगे। ऊपर से इस शो का कांसेप्ट नया है। इसके अलावा शो में खूब लड़ाई-झगड़े होंगे और सब एक-दूसरे को हमेशा शक की निगाहों से देखेंगे। कौन, किसे, कब धोखा दे दे? कुछ भी कहा नहीं जा सकता। शो में कोई किसी का सगा नहीं है, सभी एक दूसरे को ठगने आए हैं। ऐसे में अंशुला और उनकी चाची महीप कपूर एक-दूसरे के साथ कैसे पेश आएंगे? वो देखना भी दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें: Arshad Warsi और उनकी पत्नी पर लाखों का जुर्माना, शेयर बाजार से क्यों कटा एक्टर का पत्ता?
गुस्से में दिखे उर्फी जावेद और रफ्तार
आपको बता दें, ट्रेलर में रफ्तार खुलेआम ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर वो ट्रेटर निकले, तो वो रैप करना छोड़ देंगे। वहीं, उर्फी जावेद कह रही हैं कि अगर वो ट्रेटर निकलीं, तो वो अपना सर गंजा करवा लेंगी। इसके अलावा ट्रेलर में जन्नत जुबैर और अपूर्वा मखीजा, उर्फी जावेद और अपूर्वा मखीजा के बीच भी कैट फाइट देखने को मिली है। आधे से ज्यादा कंटेस्टेंट्स प्रेशर में रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
15 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
29 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines