The Traitors Premiere: फिल्ममेकर करण जौहर ‘कॉफी विद करण’ के बाद अपने नए रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के साथ वापसी कर रहे हैं। ये अमेरिकन शो ‘द ट्रेटर्स’ का हिंदी रूपांतरण होगा जिसका प्रीमियर आज यानी 12 जून से होने वाला है। शो का ट्रेलर पहले ही मेकर्स की तरफ से जारी किया जा चुका है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। दिलचस्प बात ये है कि ‘द ट्रेटर्स’ में टीवी और सोशल मीडिया के कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं। तो अब जब ये शो आज से ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है, तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी बातें और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट…
इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम
करण जौहर का नया रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस शो में 10 एपिसोड्स होंगे जिन्हें हर गुरुवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। करण जौहर ने ‘द ट्रेटर्स’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘अपने दिल को ठंडा और पॉपकॉर्न से हॉट रखें। ये धोखा देने का वक्त है। #TheTraitorsOnPrime, नई सीरीज, 12 जून।’
क्या होगा शो का कॉन्सेप्ट?
‘द ट्रेटर्स’ में आने वाले कंटेस्टेंट्स को शो जीतने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देनी होगी। यहां कंटेस्टेंट्स खुलेआम एक-दूसरे को धोखा देंगे। वहीं निर्दोष कंटेस्टेंट्स को अपने बीच में छिपे गद्दार को पहचानना होगा। तीन गद्दार होंगे जो अन्य कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर करने के लिए चाल चलेंगे। कुल मिलाकर यह शो धोखे और ड्रामे से भरपूर होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 के ट्रेलर के साथ सचिवजी की वापसी, क्यों देखें सीरीज? 5 कारण
20 कंटेस्टेंट्स लेंगे हिस्सा
करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में कुल 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स बनकर हिस्सा लेंगे जिसमें टीवी एक्टर से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर तक शामिल हैं। जो कंटेस्टेंट्स शो में नजर आएंगे वो सुधांशु पांडे, करण कुंद्रा, आशीष विद्यार्थी, निकिता लूथर, जैस्मिन भसीन, राज कुंद्रा, निकिता लूथर, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, उर्फी जावेद, जन्नत जुबैर, हर्ष गुजराल, एलनाज नोरौजी, अंशुला कपूर, महीप कपूर, पूरव झा, लक्ष्मी मांचू और सूफी मोतीवाला, अपूर्वा मखीजा और जानवी गौर हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines