Panchayat 4 के ट्रेलर के साथ सचिव जी की वापसी, क्यों देखें सीरीज? 5 कारण

5 Reasons to Watch Panchayat Season 4: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव स्टारर वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हम आपको इस सीरीज को देखने के 5 कारण बताएंगे जो आपको ये सीरीज देखने के लिए मजबूर कर देंगे।

5 Reasons to Watch Panchayat 4

पंचायत सीजन 4 देखने के 5 कारण। Photo Credit- Instagram

5 Reasons to Watch Panchayat Season 4: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ मेकर्स ने नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। पहले सचिव जी जुलाई महीने में आ रहे थे लेकिन चुनाव का समय है। चीजें इधर-उधर होती रहती हैं। ऐसे में मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट ही बदल दी है। अब ‘पंचायत सीजन 4’ जुलाई नहीं बल्कि जून में ही दस्तक दे रही है। इस सीरीज को आप 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकेंगे। ट्रेलर आने के साथ ही आज हम आपको 5 कारण बताएंगे जिसकी वजह से आप इसे मिस नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

प्रधान पति को किसने मारी गोली

पंचायत के तीसरे सीजन के आखिर में दिखाया गया था कि प्रधान पति बृजभूषण दुबे को गोली मार दी जाती है। इसके बाद सचिव जी को गिरफ्तार कर लिया जाता है। अब चौथे सीजन में ये राज खुलेगा कि आखिर प्रधान पति पर हमला किसने और क्यों करवाया था?

विज्ञापन

फुलेरा गांव में इलेक्शन

‘पंचायत सीजन 4’ में इस बार इलेक्शन होने वाला है। तीसरे सीजन में इलेक्शन का पूरा माहौल बन चुका था लेकिन इस सीजन में प्रधान मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच में आर-पार की लड़ाई होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि पंचायत का अगला प्रधान कौन होगा?

विज्ञापन

सचिव जी-रिंकी की लव स्टोरी

सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी एक स्टेप आगे बढ़ेगी। फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं कि दोनों की कहानी आगे क्या नया मोड़ लेती है। क्या इस सीजन में सचिव जी और रिंकी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।

एमएलए का बदला

पंचायत में प्रधान जी और वनराकश की लड़ाई अब एक-दूसरे तक सीमित नहीं रही है। उसमें भ्रष्ट एमएलए चंद्र किशोर सिंह की एंट्री भी हो चुकी है। तीसरे सीजन में उसे न सिर्फ गांव वाले अपमानित करते हैं, बल्कि वह अपना सबसे कीमती घोड़ा भी खो देता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपना बदला गांव वालों से कैसे लेता है?

विज्ञापन

विनोद का ट्विस्ट

पंचायत के चौथे सीजन में विनोद के किरदार में एक ट्विस्ट दिया गया है। जब मंजू देवी सभी को वोट के लालच में फ्री में समोसा खिलाती हैं, उस वक्त विनोद कहता है कि फ्री का समोसा खाने के लिए पार्टी बदलनी पड़ेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार विनोद मंजू देवी का पार्टी में आ जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ