The Traitors: प्राइम वीडियो के शो ‘द ट्रेटर्स’ की शुरुआत में ही होस्ट करण जौहर ने 3 ट्रेटर्स चुन लिए थे। इस शो में करण जौहर ने एक-एक कंटेस्टेंट से बात की थी और उनसे पूछा था कि क्या वो ट्रेटर बनना चाहते हैं? और अगर वो ट्रेटर बनते हैं तो क्या-क्या करेंगे? इसके बाद करण ने 3 लोगों को चुना जो ट्रेटर बनने के लिए परफेक्ट थे। हालांकि, राज कुंद्रा का पर्दाफाश हो गया और उनकी चोरी बाकी लोगों ने पकड़ ली। इसके बाद उनकी जगह भरने के लिए बाकी दोनों ट्रेटर्स ने एक नए कंटेस्टेंट को अपनी टीम में शामिल करने का ऑफर रखा।
निकिता लूथर को मिला था ट्रेटर बनने का ऑफर
पुरव झा और एलनाज नौरोजी ने एक दिन मर्डर ना करने का फैसला लिया और इसके बदले उन्होंने अपनी टीम में एक शख्स को शामिल करने की बात मान ली। इन दोनों ने निकिता लूथर को अगला ट्रेटर बनने का न्योता दिया। हालांकि, निकिता लूथर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे ट्रेटर्स का ही गेम पलट गया। जहां कोई भी ट्रेटर बनने का चांस को गवाना नहीं चाहता था, वहीं पोकर प्लेयर निकिता लूथर ने इस ऑफर को एक झटके में ठुकरा दिया। इससे ना तो पुरव झा और एलनाज नौरोजी किसी इनोसेंट का मर्डर कर पाए और ना ही अपनी टीम में किसी को शामिल कर पाए।
निकिता लूथर क्यों नहीं बनीं ट्रेटर?
निकिता लूथर के एक फैसले ने दोनों ट्रेटर्स का एक चांस बर्बाद कर दिया। साथ ही उन्होंने इस ऑफर को ठुकराकर ट्रेटर्स से कहीं ना कहीं पंगा भी ले लिया है। अब अगर निकिता के इस फैसले से वो नाराज हुए तो हो सकता है कि उनका अगला निशाना निकिता लूथर ही बन जाएं। आपको बता दें, निकिता लूथर ने ट्रेटर ना बनने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो इनोसेंट बनकर इस गेम को खेलना चाहती हैं। अब उनका ये फैसला सभी को हैरान कर रहा है। उनको शो में दूसरा मौका मिला है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan से मिलते ही Karan Veer Mehra ने किया कौन-सा सवाल? वीडियो में दिखी मुलाकात
अपने हाथों से गवा दी पावर्स
पहले ही दिन में शो से आउट होने के बाद निकिता को वापस एंट्री मिली थी। ऊपर से ट्रेटर्स की मेहरबानी के कारण उनके हाथ पावर्स भी लग जाती। हालांकि, उन्होंने इन पावर्स को एक्सेप्ट करने से इंकार कर दिया। अब उनका ये फैसला लोगों को तो पसंद आ रहा है, लेकिन ट्रेटर्स इससे खफा हो सकते हैं। अब गेम में निकिता का ये फैसला क्या क्या बदलाव लाएगा? ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines