Aamir Khan से मिलते ही Karan Veer Mehra ने किया कौन-सा सवाल? वीडियो में दिखी मुलाकात

Karan Veer Mehra Meets Aamir Khan: ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग से आमिर खान और ‘बिग बॉस 18’ के विनर की मीटिंग का वीडियो सामने आया है। करण वीर मेहरा डरे हुए थे कि क्या आमिर खान उन्हें पहचानेंगे या नहीं?

Karan Veer Mehra Meets Aamir Khan

बिग बॉस के बाद फिर आमिर खान से मिले करण वीर मेहरा। (Photo Credit- Instagram)

Karan Veer Mehra Meets Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज ही रिलीज हुई है। इस वक्त हर तरफ बीती रात हुई फिल्म की स्क्रीनिंग पर चर्चा चल रही है। आमिर खान की फिल्म की स्क्रीनिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सलमान खान एक्टर आमिर खान के बीते जुनैद खान के इग्नोर कर रहे थे और भाईजान के गार्ड्स जुनैद को दूर हटाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

आमिर खान से मिले करण वीर मेहरा

वहीं, अब ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग से एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ‘बिग बॉस सीजन 18’ के विनर करण वीर मेहरा ने भी अब आमिर खान से मुलाकात की है। वो भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। इस बात का सबूत खुद करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर दिया है। अब करण वीर मेहरा ने अपने X हैंडल से आमिर खान के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि आमिर खान काफी बिजी हैं और सभी को अच्छे से ट्रीट कर रहे हैं। वो बाकी स्टार्स के साथ फोटोज क्लिक करवा रहे होते हैं।

विज्ञापन

करण ने आमिर खान से पूछा क्या सवाल?

तभी साइड में खड़े होकर करण वीर मेहरा मिस्टर परफेक्शनिस्ट को देख रहे होते हैं। फिर वो आमिर खान से मिलने जाते हैं और उनसे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं। हालांकि, आमिर खान प्यार से करण को हग करते हैं। आमिर खान से मिलते ही करण वीर मेहरा उनसे एक ही सवाल करते है, ‘मैं नहीं जानता कि आपको मैं याद हूं या नहीं? बिग बॉस…’ ये सुनते ही आमिर खान उनकी बात में हामी भरते हैं और बताते हैं कि वो उन्हें पहचानते हैं। आमिर ने बड़े ही दिल से करण वीर मेहरा से बात की और सबके सामने उनकी इज्जत रख ली।

विज्ञापन

क्या करण को नहीं पहचान पाए आमिर खान?

अब इस वीडियो को शेयर करते हुए भी करण वीर मेहरा ने फैंस के साथ एक डाउट शेयर किया है, जो उनके मन में चल रहा है। करण ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप लोगों को लगता है कि उन्हें मैं याद हूं? या वो सिर्फ पोलाइट बन रहे थे?’ अब फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं और करण की तारीफों में पुल बांध रहे हैं। फैंस का कहना है कि कोई उन्हें कैसे भूल सकता है? क्योंकि बिग बॉस ‘करण वीर मेहरा शो’ बन गया था। फैंस बोल रहे हैं कि आमिर खान एक्टिंग नहीं कर रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ