The Traitors Mastermind: फिल्ममेकर करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो के पहले तीन एपिसोड्स प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जा चुके हैं। अन्य तीन एपिसोड्स आज रात टेलीकास्ट किए जाएंगे। दर्शक देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि दोनों ट्रेटर पूरव झा और एलनाज नौरोजी किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ करते हैं। जाहिर है कि एलनाज जिन्हें द ट्रेटर्स शुरू होने के सिर्फ 5 मिनट के अंदर एलिमिनेट किया गया था लेकिन एक ट्विस्ट आने से उन्होंने पूरा गेम पलट दिया है। आज वह शो की मास्टरमांइड बन चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…
कौन हैं एलनाज नौरोजी?
9 जुलाई 1996 को तेहरान, ईरान में जन्मीं एलनाज नौरोजी पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह एशिया और यूरोप में कई एड्स में काम कर चुकी हैं। इंडिया आने के बाद एलनाज ने 2018 में सैफ अली खान की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस सीरीज में उन्हें जोया के किरदार में देखा गया था। इसके बाद वह रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड, मेड इन हेवन और अभय समेत कई सीरीज में नजर आई हैं।
डेटिंग को लेकर बटोरी थी चर्चा
एलनाज नौरोजी ने रिक रोमन वॉ के डायरेक्शन में बनी फिल्म कंधार से अपना हॉलीवुड करियर भी शुरू किया है। इसमें वह जेरार्ड बटलर के साथ नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर दोनों का घूमते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में एलनाज ने एक्सेप्ट किया था कि उन्हें जेरार्ड बटलर पर क्रश था।
यह भी पढ़ें: The Traitor ने बनाया रिकॉर्ड, 5 मिनट में किया पहला एलिमिनेशन, कौन हैं बाहर हुईं Nikita Luther?
कैसे बनीं द ट्रेटर्स की मास्टरमांइड?
एलनाज नौरोजी को करण जौहर के शो द ट्रेटर्स की मास्टरमाइंड कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा क्योंकि अपने गेम की वजह से वह सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ रही हैं। शुरुआत में एलनाज को एलिमिनेट किया गया था क्योंकि उन पर किसी भी कंटेस्टेंट ने विश्वास नहीं जताया था। बाद में पावर मिलते ही एलनाज ने निकिता लूथर को एविक्ट कर दिया।
एलनाज के इशारे पर गेम
करण जौहर ने उन्हें घर का ट्रेटर बनाया गया। तीन एपिसोड तक उन्होंने अपनी पहचान को बड़ी ही चालाकी से छिपाया हुआ है और पूरव झा के साथ मिलकर अन्य कंटेस्टेंट्स का मर्डर कर रही हैं। आलम ये है कि पूरा गेम उनके इशारों पर चल रहा है। पूरव के अलावा किसी को भनक तक नहीं है कि उनके बीच में छिपी एलनाज एक गद्दार हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines