News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Nikita Luther Eliminate The Traitors: फिल्ममेकर करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ आ चुका है। गुरुवार को रात 8 बजे शो के पहले तीन एपिसोड टेलीकास्ट किए गए। प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रहे इस शो ने पहले ही दिन और पहले ही एपिसोड में रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। ये रिकॉर्ड है सिर्फ 5 मिनट के अंदर एक कंटेस्टेंट को शो से एलिमिनेट करना। जहां आमतौर पर रियलिटी शो में कुछ दिन या एक हफ्ते के बाद एलिमिनेशन होता है, वहीं ‘द ट्रेटर्स’ ने पहले ही हफ्ते में एलिमिनेशन कर दिया। जिस कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हुआ है, वह निकिता लूथर हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…
17 जनवरी 1991 को दिल्ली में जन्मीं निकिता लूथर पेशे से एक पोकर प्लेयर हैं। वह इंडिया की पहली महिला प्लेयर पोकर प्लेयर हैं, जिन्होंने साल 2018 में हुए वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर (WSOP) में ब्रेसलेट अपने नाम किया था। जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें बता दें कि पोकर गेम में ब्रेसलेट हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुकीं निकिता लूथर ने पहली बार एंटरटेनमेंट की इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। अफसोस कि ‘द ट्रेटर्स’ के पहले ही एपिसोड में उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दरअसल, ‘द ट्रेटर्स’ के पहले ही एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने सभी 20 कंटेस्टेंट्स से कहा कि वह एक-एक नाम चुने जिन पर वह फिलहाल के लिए ट्रस्ट कर सकते हैं। इस दौरान उर्फी जावेद ने अपूर्वा मुखीजा का नाम लिया। करण कुंद्रा ने साहिल सलाथिया का नाम लिया। रफ्तार ने लक्ष्मी मांचू का नाम लिया तो वहीं लक्ष्मी ने निकिता लूथर का नाम लिया। आखिर में एलनाज नौराजी बच गईं जिन पर किसी ने भरोसा नहीं जताया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी TV की पॉपुलर बहू की एंट्री? पिछले साल ठुकराया था मेकर्स का ऑफर
इसके बाद करण जौहर ने गेम में ट्विस्ट लाते हुए उन्हें एक पावर दी कि वह या तो अभी एलिमिनेट हो जाएं या फिर किसी अन्य का नाम एलिमिनेशन के लिए लेकर खुद को सेफ कर लें। इसके बाद एलनाज नौराजी ने निकिता लूथर का नाम लिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एलनाज नौराजी ने बताया कि उन्होंने निकिता लूथर का नाम इसलिए लिया है, क्योंकि वह बहुत अच्छी पोकर प्लेयर हैं। वह हम सभी को बहुत अच्छी तरह से धोखा दे सकती हैं। इसके बाद करण जौहर ने निकिता को गेम शो शुरू होने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि तीसरे एपिसोड में निकिता लूथर शो में वापस आ गई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।