The Traitors Finale: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द ट्रेटर्स के 9 एपिसोड्स टेलीकास्ट किए जा चुके हैं। अगले हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले हैं, जिसमें सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है। इनमें दो ट्रेटर भी शामिल हैं, जिन पर अन्य कंटेस्टेंट्स की तरह शक की सुई लटक रही है। बीती रात गुरुवार को प्राइम वीडियो पर द ट्रेटर्स के तीन एपिसोड स्ट्रीम किए गए जिसमें से 5 कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन हो गया है। अब फिनाले एपिसोड में अपूर्वा मुखीजा और हर्ष गुजराल में से किसी एक का जाना फिक्स माना जा रहा है।
फिनाले एपिसोड में पहुंचे 7 कंटेस्टेंट्स
द ट्रेटर्स के ग्रैंड फिनाले में जिन 7 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, उनमें उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल, सुधांशु पांडे, अपूर्व झा और निकिता लूथर के नाम शामिल हैं। इनमें से पूरव और हर्ष दोनों ही ट्रेटर हैं, जबकि अन्य पांच कंटेस्टेंट्स इनोसेंट हैं। इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच में विनर बनने के लिए जबरदस्त जंग होने वाली है।
यह भी पढ़ें: The Traitors में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन, नया ‘ट्रेटर’ बनकर तांडव मचाने आया ये कंटेस्टेंट
अपूर्वा और हर्ष से एक जाना तय
द ट्रेटर्स के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि शक ऑफ सर्कल में सभी सात कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रेटर पकड़ने के लिए वोटिंग करवाई जाती है। इस दौरान हर्ष गुजराल के खिलाफ तीन वोट पड़े हैं, जबकि अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ चार वोट पड़े हैं। आखिरी वक्त में उर्फी जावेद जैसे ही अपना नाम दिखाने चलती हैं, वहीं पर एपिसोड खत्म हो जाता है। अगले हफ्ते फिनाले वीक में पता चल सकेगा कि हर्ष या अपूर्वा में से किसका पत्ता साफ होगा? दोनों में से किसी एक का जाना तय है।
5 कंटेस्टेंट्स का हुआ एलिमिनेशन
द ट्रेटर्स के सातवें, आठवें और नौवें एपिसोड से कुल पांच कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन हो गया है। सबसे पहले ट्रेटर्स पूरव झा और एलनाज नौरोजी मिलकर जाह्नवी गौर का मर्डर कर देते हैं। इसके बाद शक ऑफ सर्कल में एलनाज एलिमिनेट हो जाती हैं। पूरव झा एक टास्क के दौरान सूफी मोतीवाला का मर्डर कर देते हैं। शक ऑफ सर्कल में अंशुला कपूर बाहर हो जाती हैं। इसके बाद सबसे आखिर में जन्नत जुबैर का मर्डर हो जाता है।
अब तक 13 कंटेस्टेंट्स हुए आउट
द ट्रेटर्स में पहले एपिसोड से नौवें एपिसोड तक कुल 13 कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है। ये कंटेस्टेंट्स राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, लक्ष्मी मांचू, करण कुंद्रा, मुकेश छाबड़ा, सूफी मोतीवाला, जन्नत जुबैर, जाह्नवी गौर, आशीष विद्यार्थी, महीप कपूर, एलनाज नौरोजी, अंशुला कपूर और रैपर रफ्तार हैं।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines