The Traitors में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन, नया 'ट्रेटर' बनकर तांडव मचाने आया ये कंटेस्टेंट

The Traitors: करण जौहर के शो द ट्रेटर्स के नए एपिसोड में एक साथ पांच लोगों का सफर खत्म हो गया है। इसमें एक ट्रेटर का नाम भी शामिल हैं, जिनका खेल इनोसेंट ने मिलकर खत्म कर दिया।

The Traitors

‘द ट्रेटर्स’ में 5 कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हुआ है? (Photo Credit- Instagram)

The Traitors: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में लगातार ट्विस्ट और टर्न बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात गुरुवार को तीन और एपिसोड्स प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए गए हैं। तीन एपिसोड्स में फिर से चार कंटेस्टेंट्स का शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया है। दिलचस्प बात ये रही कि इनोसेंट ने मिलकर एक ट्रेटर का खेल खत्म कर दिया। ये कोई और नहीं बल्कि एलनाज नौरोजी हैं, जिन्हें शक ऑफ सर्कल में पांच वोट मिले थे। उनके एलिमिनेशन के बाद इनोसेंट में से एक कंटेस्टेंट को ट्रेटर बना दिया गया। आइए जानते हैं कि किन चार इनोसेंट का एलिमिनेशन हुआ है?

सूफी, अंशुला और जन्नत का खेल खत्म

‘द ट्रेटर्स’ के सातवें एपिसोड में सबसे पहले जाह्नवी गौर का मर्डर दिखाया गया। दोनों ट्रेटर्स एलनाज नौरोजी और पूरव झा ने मिलकर उनका खेल खत्म कर दिया था। एलनाज के एलिमिनेशन होने के बाद मर्डर का दूसरा मौका पूरव को मिला जिन्हें इस बार सभी कंटेस्टेंट्स के सामने एक इनोसेंट का मर्डर करना था।

जन्नत जुबैर हो गईं एलिमिनेट

पूरव झा ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने बड़ी ही चालाकी के साथ कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला का खेल खत्म कर दिया। ये सातवें एपिसोड का जाह्नवी के बाद दूसरा मर्डर था। खेल यहीं पर खत्म नहीं हुआ था। शर्क ऑफ सर्कल में सभी इनोसेंट ने मिलकर अंशुला कपूर को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद ट्रेटर ने मिलकर बड़ी ही चालाकी के साथ जन्नत जुबैर का मर्डर कर दिया। उनके एलिमिनेशन से हर कोई शॉक्ड हो गया।

हर्ष गुजराल बने नए ट्रेटर

जाह्नवी गौर, अंशुला कपूर, सूफी मोतीवाला और जन्नत जुबैर के एलिमिनेशन के बीच में एक ट्रेटर का खेल भी खत्म हो गया। ये कोई और नहीं बल्कि एलनाज नौरोजी थीं। शक ऑफ सर्कल में उर्फी जावेद को सबसे ज्यादा डाउट एलनाज पर था। उन्होंने अन्य लोगों को कन्वेंस किया और 5 वोटों के साथ एलनाज नौरोजी को आउट कर दिया। उनके एलिमिनेशन के बाद हर्ष गुजराल  नए ट्रेटर बन गए। अब ज्यादातर इनोसेंट कंटेस्टेंट्स को पूरव झा और हर्ष गुजराल पर डाउट है कि वह दोनों ही ट्रेटर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ