हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं रिदा थारना? जो क्रिस्टल डिसूजा संग The Traitors 2 की बनीं विनर; सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

The Traitors 2 Winner: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को रिदा थारना और क्रिस्टल डिसूजा जीत चुकी हैं. वहीं जहां क्रिस्टल डिसूजा के गेम की हर कोई तारीफ कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर रिदा थारना भी चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए जानते हैं रिदा थारना कौन हैं.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) क्रिस्टल डिसूजा संग रिदा थारना बनीं 'द ट्रेटर्स 2' की विनर

The Traitors 2 Winner: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को 2 विनर्स मिल चुके हैं. रिदा थारना और क्रिस्टल डिसूजा शो को जीत चुकी हैं. शो में पहली बार देखने को मिला कि 2 ट्रेटर्स इस शो को जीते हैं. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने शुरुआत से बहुत अच्छा गेम खेला. ये ही वजह है कि क्रिस्टल शो की विनर बनीं. वहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रिदा थारना भी क्रिस्टल के साथ के शो की ट्रॉफी जीतकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई हैं. रिदा के बारे में अब लोग जानने चाहते हैं कि आखिर रिदा कौन हैं और वो क्या करती हैं. तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर रिदा थारना कौन हैं.

कौन हैं रिदा थारना?

‘द ट्रेटर्स 2’ की ट्रॉफी जीतने वालीं रिदा थारना एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर रिदा के 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं रिदा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी डिटेल्स अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती रहती हैं. रिदा ब्यूटी व्लॉग से लेकर ट्रेवल व्लॉग तक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं. वहीं रिदा चर्चाओं में तब आई थीं जब रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा के साथ उनकी दोस्ती चर्चाओं में आ गई थी. एक टाइम पर दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी.

यह भी पढ़ें: भारत में सुपरहिट हुई Hanuman Ansh, अब विदेशों में दिखाएगी कमाल, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

विज्ञापन

चर्चाओं में आई थीं रिदा

सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती जब टूटी थी तो हर कोई उनकी दोस्ती के बारे में चर्चा करने लगा था. दरअसल जब अपूर्वा मखीजा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ वाले विवाद में फंसी थीं तो तब रिदा ने भी उनसे दूरी बना ली थी. अपूर्वा ने अपने वीडियो में भी कहा था कि उनके कई दोस्तों ने उनसे दूरी बना ली है. वहीं सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था. इसके बाद से ही रिदा थारना सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गई थीं. वहीं अपूर्वा के फैंस ने रिदा को ट्रोल भी किया था.

यह भी पढ़ें: Toxic के लिए 5 करोड़ भी कमाना हुआ मुश्किल, यश की फिल्म का बुरा हाल, जानें लेटेस्ट कलेक्शन

विज्ञापन

रियलिटी शो में दिखा जबरदस्त गेम

वहीं इस साल हुए 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी रिदा थारना दिखाई दी थीं. उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. वहीं इसके बाद रिदा को करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में देखा गया. शो में रिदा ने इनोसेंट बनकर एंट्री की थी और उनका गेम ऑडियंस को काफी पसंद भी आया. वहीं बीच में रिदा को क्रिस्टल डिसूजा ने ट्रेटर के रूप में चुना. जिसका नतीजा ये रहा कि क्रिस्टल डिसूजा के साथ-साथ रिदा भी शो की विनर बन गईं. अब सोशल मीडिया पर रिदा के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola