हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कब-कब रिलीज होंगे The Traitors 2 के नए एपिसोड्स? जानें कितने खिलाड़ियों का गेम अभी भी है बरकरार

The Traitors 2: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में अभी तक 5 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है. वहीं चलिए जानते हैं शो में अब तक कितने कंटेस्टेंट्स बचे हैं और शो के नए एपिसोड्स कब-कब रिलीज होंगे.

विज्ञापन
(Pic Credit- Prime Video Instagram) 'द ट्रेटर्स 2' के नए एपिसोड्स की रिलीज डेट जानें

The Traitors 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. हालांकि अभी तक इस शो के 3 एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं और आते ही ये शो प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंड कर रहा है. शो के अभी तक 3 एपिसोड्स रिलीज हो गए हैं और नए एपिसोड्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. करण जौहर के शो के नए एपिसोड्स में और भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. वहीं शो के 5 कंटेस्टेंट्स आउट भी हो गए हैं. चलिए आपको बताते हैं नए एपिसोड्स कब-कब रिलीज होंगे और शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं.

शो के नए एपिसोड्स कब होंगे रिलीज?

करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. शो के फैंस इस शो के कंटेस्टेंट्स के गेम को खूब पसंद कर रहे हैं. नए-नए एपिसोड्स की रिलीज का हर किसी का इंतजार है. शो का नया और चौथा एपिसोड अपकमिंग गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है. वहीं शो के नए-नए एपिसोड्स को एक-एक करके हर गुरुवार को ही रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच नए एपिसोड्स को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: 400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, फिर भी लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाई ये हसीना! पहचाना कौन?

विज्ञापन

शो से कटा इन कंटेस्टेंट्स का पत्ता

वहीं शो से अब तक 5 कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो गया है. इनमें दलीप ताहिल, करण सिंह मैजिक, मुनव्वर फारूकी, साउंडस मौफकीर और हरमान सिंघा शामिल हैं. दरअसल शो के प्रीमियर पर ही मेकर्स ने 3 एपिसोड्स को रिलीज कर दिया था, जिसमें 5 कंटेस्टेंट्स एक-एक कर एलिमिनेट हो गए. वहीं अब बाकी के कंटेस्टेंट्स का गेम फैंस को खूब पसंद आ रहा है. ये ही वजह है कि ये शो रिलीज होते ही प्राइम वीडियो का नंबर 1 शो बन गया है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ JioHotstar पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख आ जाएंगे आंसू!

विज्ञापन

शो में बचे 16 कंटेस्टेंट्स

‘द ट्रेटर्स 2’ के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस शो में अब तक 16 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. जब शो शुरू हुआ था तो शो में 21 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे, वहीं 5 कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेट होने के बाद अब शो में सिर्फ 17 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. इनमें मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बरार, पारुल गुलाटी, शालिनी पासी, शहनील गिल, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), इक्का, साहिल सलाथिया, तान्या पुरी, रिदा थारना, अंश चोपड़ा और प्रिश शामिल हैं. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola