'ना कोई उसूल, ना कोई नियम...', बलिदान और बदले की कहानी दिखाएगी 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली'

संजय मिश्रा की आने वाली फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स ने इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। आइए जानते हैं कि ट्रेलर कैसा है?

The Secret of Devkaali

The Secret of Devkaali

संजय मिश्रा की आने वाली फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज 1 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद अलग है। फिल्म के ट्रेलर में बलिदान और बदले की कहानी दिखाई गई है। वहीं, पूरी फिल्म में भी यही कहानी नजर आएगी। फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का ट्रेलर कैसा है? इसके बारे में जान लेते हैं…

विज्ञापन

फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’

दरअसल, कुछ ही देर पहले अपकमिंग फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत रात के व्यू से होती है। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि अब आसमान काला होगा, खून की बारिश होगी, ना कोई उसूल होंगे, ना कोई नियम… वो साम्राज्य को अपने तरीके से चलाएगा… आएगा वो…। इस दौरान ट्रेलर में बेहद कमाल के विजुअल्स नजर आते हैं।

विज्ञापन

लोगों ने किए कमेंट्स

इसके बाद ट्रेलर में क्या होता है? इसके लिए आप फिल्म के ट्रेलर को देख सकते हैं। वहीं, अब यूजर्स कमेंट्स के जरिए इस ट्रेलर पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा कि जोरदार ट्रेलर है, तो फिल्म देखने लायक होगी। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत मस्त। तीसरे यूजर ने कहा कि टॉप क्लास फिल्म, देखने लायक लग रही है।

The Secret of Devkaali

The Secret of Devkaali

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म?

इसके अलावा एक और ने कहा कि कमाल की फिल्म लग रही है। एक अन्य ने कहा कि जय मां देवकाली। एक और ने कहा कि एक्शन फिल्म। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं। वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन नीरज चौहान ने किया है। फिल्म में संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, ये फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ