श्रद्धा आर्या ने शेयर की जुड़वा बच्चों की Ghibli इमेज, एक्ट्रेस ने नाम भी किए रिवील

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े फैंस के संग शेयर करती रहती है। इस बीच श्रद्धा ने अपने जुड़वां बच्चों का नाम रिवील कर दिया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Shraddha Arya

Shraddha Arya

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े फैंस के संग शेयर करती रहती है। इस बीच श्रद्धा ने अपने जुड़वां बच्चों का नाम रिवील कर दिया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। श्रद्धा ने अपने बच्चों का नाम और Ghibli Art फोटो भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का क्या नाम रखा है?

विज्ञापन

श्रद्धा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों की Ghibli Art में फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा कि मिलिए हमारे दो छोटे टॉरनैडो से, शौर्य और सिया…। वहीं, अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

लोगों ने किए कमेंट्स और लुटाया प्यार

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेहद प्यारे नाम हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत सुंदर। तीसरे यूजर ने कहा कि शो क्यूट। एक और यूजर ने कहा कि अरे वाह, कितने प्यारे नाम हैं। एक अन्य ने कहा कि बहुत अच्छे नाम हैं। इसके अलावा बाकी यूजर्स ने दिल और फायर इमोजी भी इस पोस्ट पर शेयर की हैं। इस तरह का रिएक्शन लोगों ने इस पोस्ट पर दिए हैं।

विज्ञापन

पोस्ट किया था शेयर

गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों की एक और पोस्ट भी शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बच्चों का फेस तो रिवील नहीं किया था, लेकिन इस पोस्ट को देखकर लग रहा था कि अभिनेत्री के दोनों ही बच्चे बेहद क्यूट हैं। गौरतलब है कि श्रद्धा कुछ ही दिन पहले दो जुड़वां बच्चों की मां बनी है और इस टाइम को खूब एंजॉय कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ