The Sabarmati Report Tax Free: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म 27 फरवरी 2002 को हुए ‘गोधरा कांड’ पर बनी है। जहां साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे में जलकर 59 लोगों की मौत हो गई थी। फिल्म के डायरेक्टर धीरज सरना का दावा है कि यह फिल्म 22 साल बाद सच्चाई को सामने लाने में कामयाब हुई है। फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। इस फिल्म को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी देखा, जिसके बाद इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म टैक्स फ्री होने के बाद कितने रुपये में देखी जा सकेगी।
इस तरह कम होंगे पैसे
उदाहरण के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित एक सिनेमाघर में इस फिल्म की टिकट 130 रुपये से लेकर 160 रुपये तक मिल रही थी। 160 रुपये के टिकट की बात करें तो इसमें 12.21 सीजीएसटी और 12.21 रुपये एसजीएसटी लग रहा था। इस टिकट की नेट प्राइस 135.58 रुपये थी। इस तरह अब ये टिकट टैक्स फ्री होने के बाद 25.42 रुपये सस्ती मिलेगी। यानी इस टिकट पर करीब 15 प्रतिशत की कटौती होगी और इसकी नेट प्राइस 135.58 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हालांकि कई सिनेमाघरों में शुक्रवार से लेकर रविवार तक टिकट का प्राइस अलग-अलग हो सकता है, लेकिन किसी भी टिकट पर करीब 15 प्रतिशत की कटौती देखने को मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर 500 रुपये के टिकट को अब 425 रुपये तक में खरीदा जा सकेगा।
यूपी के सीएम ने क्या कहा?
यूपी के सीएम ने कहा- फिल्म ने सच्चाई को सामने लाने का सार्थक प्रयास किया है। कारसेवकों पर गोधरा स्टेशन के पास जो हुआ, उस सच्चाई को झुठलाने का हर स्तर पर प्रयास हुआ, लेकिन अब सच्चाई सामने आई है। हम फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हैं। हम इसे टैक्स फ्री करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3′ या कंगुआ’, बॉक्स ऑफिस पर किसका बज, ‘सिंघम’ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दी मात
विक्रांत मैसी बोले- सीएम का आभार
वहीं लखनऊ में मौजूद एक्टर विक्रांत मैसी ने कहा- मैं सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह हमारी फिल्म के एक महत्वपूर्ण बात है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसे लोगों तक पहुंचने में 22 साल लग गए। फिल्म को टैक्स फ्री करने पर काफी खुशी है।
ये भी पढ़ें: The Sabarmati Report पर बोले PM मोदी, ‘जो सच होता है वो सामने आ ही जाता है’
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines