The Sabarmati Report पर बोले PM मोदी, 'जो सच होता है वो सामने आ ही जाता है'

Narendra Modi Statement on The Sabarmati Report: फिल्म के बारे में कहा कि ये प्रयास सराहनीय है, क्योंकि ये हमारे इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है।

‘The Sabarmati Report’ पर क्या बोले पीएम मोदी?, Narendra Modi, The Sabarmati Report, Godhra incident, film, praised, Amit Shah, Gujarat

The Sabarmati Report

Narendra Modi Statement on The Sabarmati Report: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर बड़ा बयान दिया है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह अच्छी बात है कि इस मामले की सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अब आम लोग भी इसे देख सकेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपने X हैंडल पर आलोक भट्ट नामक शख्स के ट्वीट को रिट्वीट किया है। दरअसल, आलोक ने फिल्म के बारे में चार पॉइंट में बताया है। आलोक ने फिल्म के बारे में कहा कि ये प्रयास सराहनीय है, क्योंकि ये हमारे इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है। ऐसे में इस कांड की सच्चाई सामने लाना जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये फिल्म मरने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने जिस ट्वीट को शेयर किया है उसमें कहा गया है कि इस फिल्म के मेकर्स ने मूवी को बेहद ईमानदारी के साथ बनाया है। गोधरा कांड एक संवेदनशील मुद्दा है और उसे फिल्म में बेहद संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है।  बता दें गोधरा कांड में 59 लोगों की मौत हुई थी। आगे ट्वीट में कहा गया कि सत्य की जीत होती है और ये फिल्म इस मामले में मरने वाले निर्दोष लोगों को सच्ची पुरुषों, श्रद्धांजलि है। इस फिल्म के जरिए उन निर्दोष पीड़ितों को अपनी बात कहने का मौका मिला, जिनकी मौत हुई थी।

फिल्म में क्या दिखाया गया है? 

बता दें ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, इस फिल्म की कहानी गोधरा दंगों पर बनी है। दंगों पर मीडिया के अलग-अलग धड़े के लोग इसकी रिपोर्टिंग कैसे करते हैं और इस कांड की जानकारी लोगों तक कैसे पहुंचाते हैं इस फिल्म में ये दिखाया गया है।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ