The Raja Saab Box Office Collection Day 7: प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. ‘द राजा साहब’ को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. जहां कुछ लोगों को फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है, तो वहीं कुछ लोग फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर एन्जॉय कर रहे हैं. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाले इस साल की ये सबसे पहली फिल्म है, हालांकि अभी भी ये फिल्म बाकी बड़ी फिल्मों से काफी पीछे है. चलिए आपको भी बताते हैं वो कौनसी 5 फिल्में हैं जिन से ‘द राजा साहब’ पीछे हैं?
‘द राजा साहब’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द राजा साहब’ की कमाई में 7वें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 130.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 188.65 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा 200 करोड़ पहुंच सकता है.
इन 5 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
प्रभास की फिल्म अभी भी 5 बड़ी फिल्मों से कमाई के मामले में काफी पीछे है. इनमें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, अहान पांडे की ‘सैयारा’, विक्की कौशल की ‘छावा’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और रजनीकांत की ‘कुली’ शामिल हैं. ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी तक 1272.85 करोड़ है और अभी भी कमाई जारी है. वहीं ‘सैयारा’ का 570.33 करोड़, ‘छावा’ का 807.91 करोड़, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का 852.36 करोड़ और ‘कुली’ का 518 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन है. इन आंकड़ों के हिसाब से प्रभास की फिल्म काफी पीछे है.
यह भी पढ़ें: ‘बॉम्बे, दिल, रोजा के बाद भी…’ A.R. Rahman ने बॉलीवुड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म में कौन-कौन?
‘द राजा साहब’ में प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल, संजय दत्त, योगी बाबू और ब्रह्मानंदम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. मारुति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. इस फिल्म में आपको हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म की कमाई देखकर साफ है कि ये फिल्म अपना बजट भी पार नहीं कर पा रही है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines