ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी, 1967 को मद्रास (चेन्नई) में हुआ था. रहमान अपनी आवाज से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले ए आर रहमान कभी हिंदू हुआ करते थे. बता दें कि रहमान का पहले नाम दिलीप कुमार था. आपको बता दे की ए आर रहमान ने साल 1992 में अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी. दरअसल मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रोजा’ के लिए उन्होंने म्यूजिक तैयार किया था, जिसके लिए उन्हें 25,000 रुपये की फीस दी गई थी. हालांकि अब ए आर रहमान बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है.
बॉलीवुड में काम कम मिल रहा है
मीडिया से बात करते हुए एआर रहमान ने बताया कि रोजा, दिल और बॉम्बे जैसी फिल्मों करने के बाद भी उन्हें हिंदी सिनेमा में आउटसाइडर जैसा महसूस होता था. उन्हें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा है. लेकिन ‘ताल’ के बाद से उन्हें यह महसूस होने लगा कि वह भी आप हिंदी सिनेमा का एक हिस्सा बन चुके हैं. वही ए आर रहमान ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से बॉलीवुड में उन्हें कोई खास काम नहीं मिल रहा है. उन्होंने काम न मिलने का कारण भी बताया है. रहमान ने कहा पावर शिफ्ट या फिर नेए क्रिएटिव निर्णय लेने वालों के कारण हो सकता है उन्हें काम कम मिल रहा है. रहमान ने आगे बताया कि मैं काम के पीछे नहीं बल्कि अपनी मेहनत के पीछे भागता हूं और अपनी मेहनत के दम पर काम पाता हूं.
A.R Rahman कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे
ए आर रहमान अपने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें म्यूजिक फील्ड में आने का कोई इरादा नहीं था. रहमान कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे. लेकिन किस्मत ने मुझे म्यूजिक डायरेक्टर और कम्पोजर दिया और मैं खुश हूं. इतना ही नहीं ए आर रहमान ऑस्कर और ग्रैमी जैसे अवार्ड भी जीत चुके हैं