The Paradise Box Office Collection: साउथ एक्टर नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ आज गुरुवार (24 सितंबर) को थिएटर्स में रिलीज की गई है. रिलीज से पहले ही इस मूवी को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ था. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार शुरुआत मिली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. नानी की इस मूवी का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है.
‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?
24 सितंबर को रिलीज हुई राधव जुयाल और नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हुई है. यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. नानी की इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में भी काफी शानदार कमाई की थी. वहीं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) ने पहले दिन 34.65 करोड़ का बिजनेस किया है.
आपको बता दें कि नानी की इस मूवी को रिलीज होने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें मूवी ने 11.60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया था. इस मूवी के पेड प्रीव्यू के देश भर में 900 शो रखे गए थे, तो वहीं इन शोज की 79.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई थी. इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें:Sunday Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन भी की बंपर कमाई, जानें मुन्ना भइया की ‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल
‘द पैराडाइज’ ने दुनियाभर में कितने का किया कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 46.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 74.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी की कहानी दर्शकों को अच्छी लग रही है. नानी की यह मूवी तीन भाषाओं में रिलीज की गई है. हिंदी, तमिल और तेलुगू. हालांकि, फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगू में किया है, जो 31.30 करोड़ है. वहीं फिल्म ने हिंदी में 2.25 करोड़ और तमिल में 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’, 47 वें दिन कमाए इतने करोड़, जानें ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन
‘द पैराडाइज’ स्टार कास्ट
वहीं ‘द पैराडाइज’ की कहानी की बात करें, तो इस फिल्म को 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर बनाया गया है, जो एक ऐसे समुदाय की कहानी है, जिसे भेदभाव से लड़ना पड़ रहा है. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक काफी पसंद आने वाले ही. इस मूवी को सेंसर बोर्ड की ओर से ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है. इस मूवी में नानी और राघव जुयाल के आलावा सोनाली कुलकर्णी और कायादु लोहार ने भी अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines