Ewen MacIntosh Passes Away: आज सुबह ही भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ की मां के निधन की खबर आई थी। अब मनोरंजन जगत से एक और दिल दुखाने वाली खबर आ रही है। दरअसल, हॉलीवुड के मशहूर एक्टर इवेन मैकिन्टोश (Ewen MacIntosh) का निधन हो गया है। एक्टर ने 50 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। साथ ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मौत की वजह का खुलासा नहीं
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ऑफिस’ फेम इवेन मैकिन्टोश (Ewen MacIntosh Death) के निधन की पुष्टि जस्टराइट मैनेजमेंट और एक्टर के करीबी दोस्त एड स्कॉट ने की है। हालांकि इवेन की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी फिलहाल अब तक सामने नहीं आ सकी है। उधर, इवेन मैकिन्टोश के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री के को-स्टार्स भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, संभावना सेठ की मां का निधन, पति ने शेयर की पोस्ट
एक बयान जारी करते हुए दी सूचना
एक्टर इवेन मैकिन्टोश के निधन पर जस्टराइट मैनेजमेंट की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि ‘बड़े ही दुख के साथ हम अपने प्रिय कॉमेडी जीनियस इवेन मैकिन्टोश के निधन की घोषणा करते हैं। इवेन मैकिन्टोश का परिवार उन सभी को धन्यवाद देता है जिन्होंने उनका समर्थन किया है। खासतौर पर विलो केयर होम का।’
को-स्टार ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि ‘द ऑफिस’ में इवेन मैकिन्टोश के को-स्टार रहे रिकी गेरवाइस ने भी एक्टर की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रिकी गेरवाइस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बेहद दुखद खबर। द ऑफिस के ‘बिग कीथ’ के नाम से पहचानने वाले काफी मजेदार और प्यारे इवेन मैकिन्टोश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिल्कुल मौलिक। RIP’ गौरतलब है कि एक्टर इवेन मैकिन्टोश ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें असली पहचान ‘द ऑफिस’ में बिग कीथ का किरदार निभाने पर मिली थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
41 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines