भोजपुरी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, संभावना सेठ की मां का निधन, पति ने शेयर की पोस्ट

Sambhavana Seth Mother Passes Away: भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां सुष्मा सेठ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मां के निधन पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स एक्ट्रेस की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Sambhavna Seth Mother RIP

Sambhavana Seth Mother Passes Away. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Sambhavana Seth Mother Passes Away: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavana Seth) के लिए मंगलवार की रात बेहद बुरी खबर लेकर आई है। एक्ट्रेस की मां सुष्मा सेठ का बीती रात निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार की शाम को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी। सुष्मा सेठ के निधन पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स एक्ट्रेस की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

कई दिनों से थीं बीमार

आपको बता दें कि संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। बीती रात 20 फरवरी को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस बीच मां के निधन की जानकारी शेयर करते हुए संभावना सेठ ने लोगों से एक खास अपील भी की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस से निवेदन किया कि ‘उनका परिवार इस समय दुखी है इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। साथ ही मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ करें।’

Sambhavna Seth's mother passes away; husband Avinash pens a note | India Forums

विज्ञापन

पति अविनाश ने दी जानकारी

आपको बता दें कि संभावना सेठ की मां के निधन की खबर उनके पति अविनाश द्विवेदी ने एक्ट्रेस के इंस्टा हैंडल से दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘बहुत भारी मन और दुख के साथ हार्ट ब्रेकिंग खबर को शेयर करते हुए कहना पड़ रहा है कि संभावना सेठ की मां का निधन हो गया है। उनका निधन मंगलवार रात 7:30 बजे हुआ है। वह शांतिपूर्ण तरीके से हमें छोड़ गईं। इसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। अपनी प्रार्थना में उन्हें याद रखना।’

भोजपुरी एक्ट्रेस Sambhavna Seth की मां का निधन, गौहर खान से लेकर मोनालिसा तक ने जताया दुख

विज्ञापन

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

संभावना सेठ की मां के निधन पर कई सेलिब्रिटीज ने दुख जाहिर किया है। इस बीच एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, ‘भगवान तुम्हें हिम्मत दे और पवित्र आत्मा को शांति दे। आई एम सॉरी तुम्हारे लॉस के लिए।’ वही जॉनी लिवर की बेटी जैमी लिवर ने लिखा, ‘संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ