---विज्ञापन---

‘द ऑफिस’ फेम मशहूर एक्टर के अचानक निधन से टूटा फैंस का दिल, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

Ewen MacIntosh Passes Away: हॉलीवुड एक्टर इवेन मैकिन्टोश ने 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इवेन मैकिन्टोश के को-स्टार्स उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Ewen MacIntosh Passes Away: आज सुबह ही भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ की मां के निधन की खबर आई थी। अब मनोरंजन जगत से एक और दिल दुखाने वाली खबर आ रही है। दरअसल, हॉलीवुड के मशहूर एक्टर इवेन मैकिन्टोश (Ewen MacIntosh) का निधन हो गया है। एक्टर ने 50 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। साथ ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

---विज्ञापन---

मौत की वजह का खुलासा नहीं

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ऑफिस’ फेम इवेन मैकिन्टोश (Ewen MacIntosh Death) के निधन की पुष्टि जस्टराइट मैनेजमेंट और एक्टर के करीबी दोस्त एड स्कॉट ने की है। हालांकि इवेन की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी फिलहाल अब तक सामने नहीं आ सकी है। उधर, इवेन मैकिन्टोश के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री के को-स्टार्स भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, संभावना सेठ की मां का निधन, पति ने शेयर की पोस्ट

---विज्ञापन---

एक बयान जारी करते हुए दी सूचना

एक्टर इवेन मैकिन्टोश के निधन पर जस्टराइट मैनेजमेंट की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि ‘बड़े ही दुख के साथ हम अपने प्रिय कॉमेडी जीनियस इवेन मैकिन्टोश के निधन की घोषणा करते हैं। इवेन मैकिन्टोश का परिवार उन सभी को धन्यवाद देता है जिन्होंने उनका समर्थन किया है। खासतौर पर विलो केयर होम का।’

को-स्टार ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि ‘द ऑफिस’ में इवेन मैकिन्टोश के को-स्टार रहे रिकी गेरवाइस ने भी एक्टर की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रिकी गेरवाइस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बेहद दुखद खबर। द ऑफिस के ‘बिग कीथ’ के नाम से पहचानने वाले काफी मजेदार और प्यारे इवेन मैकिन्टोश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिल्कुल मौलिक। RIP’ गौरतलब है कि एक्टर इवेन मैकिन्टोश ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें असली पहचान ‘द ऑफिस’ में बिग कीथ का किरदार निभाने पर मिली थी।

First published on: Feb 21, 2024 07:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola