The Odyssey Box Office Collection Day 1: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया है. फिल्म ने पहले दिन ही टिकट खिड़की पर इतिहास रच दिया है और कमाल का कलेक्शन किया है. फिल्म ‘द ओडिसी’ अपने ओपनिंग डे पर नोटों की सुनामी लेकर आई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘द ओडिसी’ ने मचाया धमाल
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की पहले दिन की कमाई 100 मिलियन डॉलर (लगभग 950 करोड़ रुपये) के पार पहुंच सकती है, जो नोलन की पिछली फिल्म ‘ओपनहाइमर’ से कई गुना ज्यादा है. गौरतलब है कि 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यूनिवर्सल पिक्चर्स की इस महागाथा ने IMAX 70mm स्क्रीन्स पर धमाल मचा दिया है.
हाउसफुल हुए शोज
फिल्म के टिकट्स पहले ही बिक चुके थे और कई थिएटर्स में शोज हाउसफुल हो गए थे. ऐसे में जाहिर है कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन बवाल काटेगी ही. फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के पहले दिन ही विश्व सिनेमा को हिलाकर रख दिया है. जी हां, लगभग 2400 करोड़ रुपये (250 मिलियन डॉलर) के भारी-भरकम बजट वाली ये फिल्म पहले दिन दुनिया भर में रिकॉर्ड कमाई करते हुए नई मिसाल कायम कर रही है.
16 साल की उम्र में देखा था सपना
इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ क्रिस्टोफर नोलन का सपना भी पूरा हो गया है. दरअसल, 16 साल की उम्र में एक छोटे से सिनेमाघर में बैठकर फिल्म ‘क्लैश ऑफ द टाइटन्स’ देखते हुए क्रिस्टोफर नोलन ने सपना देखा था कि कभी ना कभी पूरी फिल्म IMAX पर बनाऊंगा और आज 55 साल की उम्र में उन्होंने अपने इस सपना पूरा करके दिखाया है.
1 बिलियन डॉलर क्लब में ले सकती है एंट्री
नोलन ने खुद बताया था कि 16 साल की उम्र से मैं IMAX पर पूरी फिल्म बनाने का सपना देख रहा था. 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2400 करोड़ रुपये) के बजट के साथ फिल्म ‘द ओडिसी’ नोलन की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो गई है. बता दें कि ‘द डार्क नाइट राइजेज’ के बाद ये उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. IMAX स्क्रीन्स पर टिकट्स 1500 डॉलर तक बिक रहे हैं. पहले दिन की भारी कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 1 बिलियन डॉलर क्लब आसानी से पार कर जाएगी.
यह भी पढ़ें- Jana Nayagan में क्या-क्या बदलाव चाहता था सेंसर बोर्ड? के. वेंकट नारायण ने किया रिवील
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines