Jana Nayagan में क्या-क्या बदलाव चाहता था सेंसर बोर्ड? के. वेंकट नारायण ने किया रिवील

Jana Nayagan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस बीच अब फिल्म के निर्माता ने सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए बदलावों पर बात की है.

Jana Nayagan

Jana Nayagan. image credit- social media

विज्ञापन

Jana Nayagan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेता अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विजय की लास्ट फिल्म की चर्चा हो रही है. इस बीच अब फिल्म के निर्माता के. वेंकटा नारायण ने उन बदलावों पर बात की है, जो सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले करने को कहा था. आइए जानते हैं कि आखिर सीबीएफसी ने क्या-क्या बदलाव करने के लिए कहा था?

डायलॉग में बदलाव

इस बारे में बात करते हुए निर्माता ने बताया कि फिल्म में एक डायलॉग था, जिसमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संविधान और विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (टीवीके) के संविधान के बीच संबंध दिखाया गया था. उनके अनुसार, ओरिजिनल डायलॉग ये था कि अगर अंबेडकर के संविधान का पालन नहीं किया गया, तो टीवीके का संविधान लागू होगा.

विज्ञापन

क्या बोले नारायण?

नारायण ने आगे बताया कि इस डायलॉग का मतलब उससे कहीं ज्यादा आसान था, जितना समझा गया. दरअसल, उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि अगर आप संविधान का पालन नहीं करते हैं, तो उसका नतीजा क्या होगा? इसे ज्यादा आसानी से समझ में आने वाले तरीके से पेश किया गया है और ये अब आम बोलचाल की भाषा है.

जो बदलाव करने को कहा था, वो किए हैं- के. वेंकटा नारायण

उन्होंने कहा कि जैसे घर पर भी बच्चे से कहा जाता है कि अगर बनाए गए नियम का पालन नहीं करोगे, तो तुम्हें नतीजे भुगतने होंगे. इसमें राजनीतिक भाषा का जिक्र था, तो इसलिए हमने इसमें सुधार किया है. उन्होंने कहा कि हम देश के कानून का सम्मान करते हैं और जहां भी उन्होंने हमसे सुधार करने के लिए कहा था हमने वो बदलाव किए.

किताब के कवर को बदलने का आदेश

निर्माता के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने कुल मिलाकर लगभग 20 सेकंड के हिस्से को हटाने और लगभग 10 सेकंड के फुटेज को बदलने का आदेश दिया था. उन्होंने आगे बताया कि अंबेडकर-टीवीके डायलॉग के अलावा सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को एक किताब के कवर को बदलने का भी आदेश दिया था, जिस पर डॉ. अंबेडकर की तस्वीर थी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

साथ ही उन्होंने बताया है कि कई धार्मिक संदर्भों को या तो म्यूट कर दिया गया या हटा दिया गया है. इसके अलावा साउंडट्रैक से ‘भागवथन’, ‘रंगनाथर’ और ‘ओम’ शब्दों को म्यूट कर दिया गया. फिल्म में ‘ऑपरेशन मेलुहा’ नाम की चीज को समझाने वाले डायलॉग से खास तौर पर ‘ओम’ शब्द को हटा दिया गया. बता दें कि ये फिल्म 23 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ