The Matrix Resurrection: बॉलीवुड में पठान, जवान, कल्कि को बड़ी हिट फिल्मों में गिना जाता है, और गिना भी क्यों ना जाए इस लिस्ट में बॉलीवुड की आधा दर्जन फिल्में ही शामिल हैं। पठान की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था, तो कल्कि ने छप्पर फाड़ कमाई की। लेकिन हॉलीवुड में इस आंकड़े को बड़ा आंकड़ा नहीं माना जाता है, या यूं कहें कि अमेरिकी फिल्मों के लिए इतनी कमाई करना कोई बड़ी बात नहीं है।
125 मिलियन डॉलर (लगभग 1010 करोड़ रुपये) की रकम एक भारतीय फिल्मों के लिए बड़ा आंकड़ा हो सकता है, लेकिन हॉलीवुड में बनी किसी बड़ी फिल्म के लिए ये एक बर्बादी का आंकड़ा हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा की एक फिल्म कई भारतीय ब्लॉकबस्टर को पछाड़ने में कामयाब रही लेकिन फिर भी वो फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई।
मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स
Resurrection 2021 में रिलीज़ हुई थी, जिसे दुनिया की बड़ी फिल्मों में से एक माना जाता है। इसके निर्देशक वाचोव्स्की थे, इसकी रिलीज से उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। लेकिन कोविड-19 के उस दौर में ये मात खा गई। महामारी ने विश्व स्तर पर फिल्मों के लिए प्रतिकूल माहौल बना दिया और कई थिएटर बंद हो गए। इसकी वजह से मैट्रिक्स 4 की कमाई में कमी देखी गई।
बजट से कम कमाई
इस फिल्म का कुल बजट 190 मिलियन (दिसंबर 2021 में लगभग 1450 करोड़ रुपये) के बजट पर बनाई गई। जबकि द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स (Matrix Resurrection) ने केवल 159 मिलियन कमाए जोकि उसकी लागत से काफी कम था। इसके बावजूद भी मैट्रिक्स 4 प्रियंका चोपड़ा के करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी हुई है। जिसका कारण यह था कि छोटे बाजारों और कम बजट की वजह से भारतीय फिल्में शायद ही कभी उस कमाई तक पहुंच पाती हैं। हालांकि फिल्म में उनका केवल एक कैमियो था।
ये भी पढ़ें… Bhool Bhulaiyaa 3 का टीजर कब होगा रिलीज? Kartik Aaryan के फैंस को नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
मैट्रिक्स 4 की 1210 करोड़ रुपये की कमाई थी, जो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कुछ फिल्मों से भी ज्यादा है। इसमें जवान (1160 करोड़ रुपये), कल्कि 2898 एडी (1040 करोड़ रुपये), और एनिमल (918 करोड़ रुपये) शामिल हैं। हालांकि, जिस चीज ने भारतीय फिल्मों को सफल बनाया, वह था उनका कम बजट। इन फिल्मों ने कम बजट में ज्यादा कमाई की थी।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines