Box Office Report: अदिति भाटिया की फिल्म ‘द केरल स्टोर 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई बरकरार है. 12वें दिन भी फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज दिखाई दे रहा है. ऑडियंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है, ये ही कारण है कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कमाई में 12वें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन 2.12 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो 2,683 शोज बुक रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 36.97 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने बाद ओटीटी पर आ रही आमिर खान की फिल्म, जानें कहां होगी रिलीज
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने वर्ल्डवाइड 41.10 करोड़ का कलेक्शन किया. भले ही फिल्म की रफ्तार धीमी हो, लेकिन अभी भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म की कहानी को भी ऑडियंस का प्यार मिल रहा है. वहीं फिल्म में अदिति भाटिया के साथ-साथ ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में नजर आई हैं. इन तीनों एक्ट्रेस ने ही फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना लिया.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसकी आंखों के आगे गई मां-बहन की जान, अपने ही बर्थडे पर खोया था परिवार
विवादों में फंसी थी फिल्म
बता दें इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस पर विवाद छिड़ गया था. यहां तक कि फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई थी. केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया था, लेकिन बाद में ये मामला डिविजन बेंच ने सुलझाया और फिल्म की रिलीज डेट पर लगी रोक को हटा दिया गया. जिसके बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में फैंस के बीच रिलीज किया गया.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines