हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Kerala Story 2 ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट? O Romeo का भी जान लें हाल

Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाकर रखी हुई है. दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. विवादों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई धीमी हो रही है. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगने पर मजबूर हो गई है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 20.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 23.9 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. कुछ लोग फिल्म की कहानी को काफी पसंद भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल, दुबई में फंसी मलाइका की मां, Joyce Arora ने सुनाया आंखों देखा हाल

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 67.60 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 67.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 104.6 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं बिस्तर में पड़ी रही, करवा चौथ वाले दिन छोड़कर…’, वड़ा पाव गर्ल ने क्या बोला सच? चंद्रिका ने कहा- थोड़ा कड़वा जरूर लगेगा

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट

‘ओ रोमियो’ की फिल्म की कास्ट की काफी तारीफ भी हो रही है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं दूसरी ओर ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में नजर आई हैं. दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola