कौन हैं The Kerala Story 2 की एक्ट्रेस Aditi Bhatia? अमृता राव की 'बहन' बन जीत चुकीं दिल

The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में छा गई है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ स्टारकास्ट की भी चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच फिल्म की एक एक्ट्रेस अदिति भाटिया भी सुर्खियों में आ गई हैं. चलिए जानते हैं आखिर अदिति भाटिया कौन हैं?

the kerala story 2 actress Aditi Bhatia

The Kerala Story 2 की एक्ट्रेस अदिति भाटिया

The Kerala Story 2: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से ये फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जहां कुछ लोग इस फिल्म को विवादित बता रहे हैं तो कुछ लोग इस फिल्म की तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं. कुछ लोग तो इस फिल्म को प्रोपगैंडा मूवी तक का नाम दे रहे हैं. वहीं इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस अदिति भाटिया सुर्खियों में आ गई हैं. ट्रेलर के बाद से ही अदिति सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अदिति भाटिया कौन हैं?

विज्ञापन

विवादों में छाया था पहला पार्ट

डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. इतना ही नहीं ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. हालांकि इस फिल्म को भी प्रोपगैंडा बताया गया था और फिल्म काफी विवादों में भी रही थी. वहीं अब मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर आए हैं.

विज्ञापन

कौन हैं अदिति भाटिया?

वहीं फिल्म में अदिति भाटिया लीड रोल में हैं, जिनका जिक्र सोशल मीडिया पर काफी हो रहा है. अदिति बचपन से ही इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को इंप्रेस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने ‘विवाह’ फिल्म में अमृता राव की बहन छोटी का बचपन का किरदार निभाया था. इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली थी. इसके बाद वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘द ट्रेन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं एक्ट्रेस ने इसके बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा और स्टार प्लस के ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आईं. इस शो ने अदिति को टीवी की स्टार बना दिया और इसी सीरियल से अदिती घर-घर में फेमस हो गईं.

विज्ञापन

क्यों विवादों में छाई फिल्म?

‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ में अदिति भाटिया के साथ-साथ उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में नजर आ रही हैं. ट्रेलर से देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी इन तीनों के इर्द-गिर्द ही घूमती है. फिल्म में तीनों लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की कहानी को दिखाया गया है. मेकर्स ने फिल्म में लव जिहाद का एंगल दिखाया है. ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद छिड़ गया है. ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ