The Kerala Story 2 Controversy: आखिर क्यों 'द केरल स्टोरी 2' पर मचा है बवाल? मेकर्स को मिली कड़ी चेतावनी

The Kerala Story 2 Trailer Reaction: ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मच गया है. कुछ लोग इसे सच बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रोपागैंडा का नाम दे रहे हैं. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही मेकर्स को कड़ी चेतावनी तक मिल चुकी है. आइए जानते हैं क्यों इतना विरोध हो रहा है.

The Kerala Story 2 trailer

The Kerala Story 2 trailer

The Kerala Story 2 Propaganda VS Reality: ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर 17 फरवरी, 2026 को रिलीज हुआ. ट्रेलर बाहर आते ही बवाल मच गया. कोई इसे प्रोपागैंडा का नाम दे रहा, तो कोई इसे हकीकत बता रहा. फिल्म 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है. मगर रिलीज से पहले ही फिल्म का इतना विवादों में आना और मेकर्स को चेतावनी तक देना चिंताजनक है. कई लोगों को कन्फ्यूजन है कि ऐसा क्यों हो रहा है. आज हम विस्तार से समझते हैं कि यह विवाद क्यों इतना तूल पकड़ रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर की शुरुआत में चौंकाने वाली बातें

‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर की शुरुआत में ही डरावनी चेतावनी दी गई है. इसमें कहा गया कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है, जहां पर शरिया कानून लागू होगा. यह बात बहुत लोगों को पसंद नहीं आई. कई लोग कहते हैं कि यह डर फैलाने वाली बात है.

ट्रेलर में राजस्थान की एक 16 साल की लड़की की कहानी है, जिसके माता-पिता पुलिस में शिकायत करते हैं. वे कहते हैं कि उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. फिल्म में भावनात्मक दबाव, धोखा और पहचान की लड़ाई दिखाई गई है. मेकर्स का कहना है कि यह ‘लव जिहाद’ जैसी सच्चाई को उजागर करता है.

विज्ञापन

दो अलग अलग पक्ष में बंटा समाज

ट्रेलर बाहर आते ही The Kerala Story 2 सुर्खियां बटोरने लगी. एक तरफ समर्थक कहते हैं कि यह फिल्म बहादुरी से सच दिखाती है. वे मानते हैं कि हिंदू बेटियों को बचाने के लिए ऐसी कहानियां जरूरी हैं. प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कहा है कि जब आप अपराध को एक्सपोज करते हैं, तो विरोध तो होगा ही. वे इसे क्रिमिनल एक्टिविटी का खुलासा बताते हैं.

वहीं दूसरी तरफ आलोचक इसे प्रोपगैंडा कहते हैं. वे कहते हैं कि फिल्म समुदायों के बीच नफरत फैला सकती है. सोशल मीडिया पर बहस तेज है. कुछ लोग इसे राजनीतिक फिल्म बताते हैं, खासकर 2026 के चुनावों से पहले. पहले भाग ‘द केरल स्टोरी’ में भी 32,000 लड़कियों के गायब होने का दावा था, जो बाद में गलत साबित हुआ और डिस्क्लेमर लगाना पड़ा. अब भी लोग कहते हैं कि यह एकतरफा कहानी है.

विज्ञापन

मेकर्स को मिली कड़ी चेतावनी

The Kerala Story 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद मेकर्स को घेरा गया. उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी मिली है. कई यूजर्स फिल्म पर बैन की मांग कर रहे हैं. कुछ कहते हैं कि यह समाज में तनाव बढ़ाएगी. सेंसर बोर्ड से कट्स की बात भी हो रही है. केरल के कुछ नेता और आलोचक पहले भाग की तरह इस पर भी सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म एक राज्य की छवि खराब करने पर तुला हुआ है.

विज्ञापन

द केरल स्टोरी पर मचा था बवाल

The Kerala Story 2 के पहले पार्ट यानी ‘द केरल स्टोरी’ 2023 को रिलीज हुई थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था. फिल्म में 32000 लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन की बात सामने रखी गई थी, जिसमें ISIS आतंकी संगठन का हाथ था. यह संख्या बड़ी थी और इसका कोई प्रमाण भी नहीं था. इसीलिए मेकर्स को यह संख्या हटानी पड़ी थी. इस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद छिड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ